मेरठ:
यूपी के मेरठ में एक सैलून पर पुलिस ने छापा मारकर दो लोगों को हिरासत में लिया। मसाज पार्लर की आड़ में सैलून में सेक्स रेकिट का काम चल रहा था। छापे के दौरान कई युवक और युवतियां मौका देख भाग गए। पुलिस ने सैलून को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लोगों ने ही स्थानीय नेता को जानकारी दी थी।
मेरठ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक सैलून में गलत तरीके से मसाज पार्लर के नाम पर सेक्स रैकेट चल रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय पार्षद उत्तम सैनी को दी। पार्षद ने एक युवक को बाल कटवाने के बहाने गैलेक्सी यूनिसेक्स सैलून भेजा। सैलून में गए युवक के कपड़ों में कैमरा फिट कर दिया। युवक सैलून के काउंटर पर गया और वहां बैठी लड़की से कहा कि बाल कटवाने हैं और शेविंग करवानी है। लड़की ने उसे अंदर एक छोटे से कमरे में भेज दिया, जहां पहले से ही एक लड़की मौजूद थी।
सैलून में युवती बोली मन चाही सुविधा लो
ग्राहक बने युवक से काउंटर पर बैठी युवती ने पूछा क्या चाहिए? युवक ने कहा पूरी सुविधा चाहिए और कितना चार्ज लगेगा? एडवांस पैसे देने के बाद लड़के के सामने 7-8 लड़कियां पेश की गईं। कहा गया कि जो पसंद हो, वही मिलेगी। इसके बाद लड़के ने एक लड़की पसंद कर ली। वह लड़की उसे अंदर एक केबिन में ले गई और कपड़े उतारने को कहने लगी। इसके बाद लड़का बहाना बनाकर सैलून से बाहर आ गया। फिर पार्षद ने पुलिस को सूचना दी।
पार्षद ने पुलिस को दी सूचना
स्थानीय पार्षद उत्तम सैनी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल पार्लर पर छापा मारा। मौके से एक लड़के और लड़की को पकड़ा। पुलिस को देखकर कई लड़कियां भाग गईं। एक युवती केबिन में अंदर बंद थी। जब उसे बाहर भीड़ की आवाजें सुनाई दीं, तो उसने केबिन नहीं खोला। इसी बीच पुलिस के कहने पर भीड़ से एक युवक ऊपर से कूदकर अंदर गया और केबिन खोला। केबिन में बंद युवती मास्क लगाकर और बुर्का पहनकर बाहर आई। पुलिस उसे हिरासत में लेकर चली गई।
