7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
HomeभोपालMP: 233 करोड़ रुपये में हवाई जहाज खरीदेगी मोहन सरकार, कैबिनेट ने...

MP: 233 करोड़ रुपये में हवाई जहाज खरीदेगी मोहन सरकार, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार की कैबिनेट ने बुधवार को कई बड़े फैसले लिए. जिसमें लंबे समय से किराए के विमान का इस्तेमाल कर रही एमपी सरकार अब जल्द ही खुद का विमान खरीदेगी. कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है.

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि एमपी सरकार कनाडा की कंपनी बॉम्बार्डियर से चैलेंजर 3500 जेट विमान 233 करोड़ रुपये में खरीदेगी, इसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. फिलहाल सरकार किराए के जहाज से काम चला रही हैं और कई बार विमान ना मिलने की वजह से मुख्यमंत्री को दौरे पर जाने में परेशानी होती है.

वहीं कांग्रेस ने नए विमान खरीदी पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस मिडिया विभाग के प्रमुख रह चुके केके मिश्रा ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा मप्र सरकार अब फिर कनाडा की कंपनी से 235 करोड़ खर्च कर चैलेंजर-300 नया विमान खरीदेगी ! केबिनेट की मंजूरी. 2021 में दुर्घटनाग्रस्त विमान का बीमा क्लेम नहीं मिला क्योंकि मंत्रालय में भारी भरकम अमले ने इसका बीमा ही नहीं करवाया था? दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं, 235 करोड़ का चूना जनता पर?

इसके साथ ही वल्लभ भवन में हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. कैबिनेट मीटिंग की जानकारी देते हुए नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि PM एक्सीलेंस कॉलेज हर जिले में बनाए जा रहे हैं. 14 जुलाई को गृहमंत्री अमित शाह इंदौर आ रहे हैं. सभी जिलों में खुलने वाले पीएम एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ करेंगे. इसमें नई शिक्षा नीति के आधार पर विषय पढ़ाए जाएंगे, यहां पर होने पढ़ाई रोजगार में मदद करने वाली होगी. भारत सरकार की तरफ से कॉलेज को 22 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जा रही है. बाकी राज्य सरकार देगी.

सिंचाई परियोजनाओं के लिए 9271 करोड़ मंजूर
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया नेशनल ई-विधान प्रोजेक्ट के तहत मप्र विधानसभा को पेपर लेस किया जा रहा है. इस योजना की मंजूरी दी गई है. इसमें 23 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी. जिसमें 60 फीसदी केंद्र और 40 फीसदी राशि राज्य देगी. इसके अलावा मप्र में सिंचाई के रकबे को बढ़ाने के लिए नर्मदा पर बनने वाली 7 सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है. जिसमें 9271 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...