2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeहेल्थदेश के बड़े डॉक्‍टर ने इंडियन मां-बाप को लगाई झाड़, कहा इसके...

देश के बड़े डॉक्‍टर ने इंडियन मां-बाप को लगाई झाड़, कहा इसके बिना बच्‍चे पैदा मत करो

Published on

बच्‍चों की परवरिश, सेहत और खानपान की जिम्‍मेदारी मां-बाप की होती है। पेरेंट्स बच्‍चे को जो भी कुछ खिलाते हैं, वो सब मां-बाप का जिम्‍मा होता है। इस वजह से मां-बाप की जिम्‍मेदारी बढ़ जाती है कि वो अपने बच्‍चे को सही खाना ही खिलाएं ताकि बच्‍चा स्‍वस्‍थ रहे लेकिन इससे पहले पेरेंट्स को अपनी सेहत पर भी ध्‍यान देना चाहिए

देश के नामचीन डॉक्‍टर शिव सरीन ने अपनी किताब ‘ओन यूअर बॉडी में कहा है कि अनहेल्‍दी पेरेंट्स अनहेल्‍दी बच्‍चों को ही जन्‍म देते हैं और उनकी परवरिश करते हैं। डॉक्टर का तर्क है कि अस्वस्थ माता-पिता अस्वस्थ बच्चों को जन्म देंगे। “यह एक अपराध है,” वे कहते हैं, “दोषपूर्ण जीन केवल ऐसे बच्चों को ही पैदा कर सकते हैं जिन्हें कोई न कोई बीमारी होने का खतरा रहता है।

क्‍या करें मां-बाप
डॉक्‍टर का कहना है कि पेरेंट्स पहले खुद को फिट बनाएं और फिर परिवार को बढ़ाने पर विचार करें। अगर आप खुद अस्‍वस्‍थ हैं और बच्‍चा पैदा कर लेते हैं, तो आप उसे भी सेहत के मामले में संघर्ष भरा जीवन दे रहे हैं। उनका कहना है कि आज के लोगों की जीवनशैली सही नहीं है।

खानपान है गलत
आजकल लोग कुछ गिनी-चुनी चीजें ही खाते हैं लेकिन इसके साथ ही आपको अच्‍छी सेहत करने वाली आदतों जैसे कि पर्याप्‍त नींद लेने और शराब से दूर रहने की आदत को भी अपनाना होगा। शराब की कितनी भी मात्रा सेहत के लिए ठीक नहीं होती है इसलिए इससे बिल्‍कुल दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

इस बात पर दें ध्‍यान
माता-पिता को अपने बच्चों के मनोविज्ञान पर शराब के लंबे समय तक उपयोग के बुरे प्रभावों को अनदेखा नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, यूएस नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन के अनुसार, शराब एक आनुवांशिक रोग है और शराब पीने वाले लोगों के बच्चों में इस बीमारी के विकसित करने की संभावना अधिक होती है।

बच्‍चों को भी लग सकती है लत
ये बच्चे जीवन में बहुत जल्दी शराब पीना शुरू कर सकते हैं। वे या तो इसे पसंद कर सकते हैं या इसे पूरी तरह से त्याग सकते हैं। किसी भी तरह, इन बच्‍चों के मन में शराब के विचार आ जाते हैं। जो वयस्क शराब पीते हैं, उन्हें यह याद रखना चाहिए यदि वे अपने बच्चों की परवाह करते हैं, तो उन्‍हें यह सब छोड़ देना चाहिए। यदि उन्हें मधुमेह और मोटापा है, तो उन्‍हें और भी ज्‍यादा चिंता करनी चाहिए। उनके बच्चों में कम समय में और कम मात्रा में शराब पीने से ही लीवर की बीमारी विकसित कर सकते हैं।

हेल्‍दी आदतें अपनाएं
इस तरह डॉक्‍टर शिव सरीन का कहना है कि कपल्‍स को फैमिली प्‍लानिंग करने से पहले अपनी सेहत को सुधारने पर ध्‍यान देना चाहिए। इसमें रोज एक्‍सरसाइज करना, अच्‍छा भोजन करना, शराब और सिगरेट से दूर रहना शामिल है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

भीषण सड़क हादसा बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

भोपाल बैरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपती को...

अयोध्या नगर में एलएलबी की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली कानून (एलएलबी) की एक छात्रा ने देर...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...