10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभोपालबागेश्वर धाम में 4 साल के बच्चे पर बंदर का अटैक, मंकी...

बागेश्वर धाम में 4 साल के बच्चे पर बंदर का अटैक, मंकी पर मोहित हुई बच्चे की मां, बोली- इतना खूबसूरत मैंने आज तक नहीं देखा

Published on

छतरपुर

यूं तो छतरपुर का बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार के लिए जाना जाता है। यहां जब बागेश्वर बाबा का दरबार लगता है तो लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। लेकिन इस बार बागेश्वर धाम से एक अलग खबर आ रही है। बागेश्वर धाम में एक बंदर ने एक छोटे बच्चे पर अटैक कर दिया। इस अटैक के बाद बच्चे की मां ने चौंकाने वाली बात बोली है।

दरअसल, 4 साल का आदित्य उड़ीसा से अपनी मां सुष्मिता मिश्रा के साथ बागेश्वर धाम सरकार का दर्शन करने आया था। परिसर में घूम रहे एक बंदर ने 4 साल के बच्चे पर हमला कर दिया और झपट्टा मारकर उसके हाथ पर काट लिया। बाद में उसे एम्बुलेंस से छतरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बंदर एकदम विदेशी की तरह
जिस बंदर ने बच्चे को काटा उसकी सुंदरता और खूबसूरती पर बच्चे की मां मोहित हो गई है। वह खुश होकर और मुस्कुराते हुए कह रही हैं कि इतना सुंदर और खूबसूरत बंदर मैंने आज तक अपने जीवन में नहीं देखा। मेरे बच्चे को काटने वाला बंदर इतना खूबसूरत था कि देखते ही बन रहा था। वह बहुत गोरा-चिट्टा बिल्कुल सफेद, बेदाग किसी फॉरेनर तरह लग रहा था। महिला फेस एक्सप्रेशन और बंदर की तारीफ से ऐसा लग रहा था कि वह बंदर की सुंदरता पर फिदा हो गई हैं। उसकी खूबसूरती के आगे वह अपने बच्चे का दर्द भूल गई हैं।

अस्पताल में नहीं मिला रेबीज का इंजेक्शन
जब महिला अपने बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची तो उसने आरोप लगाया है कि उसे जिला अस्पताल में रेबीज का इंजेक्शन नहीं मिला। उन्हें ₹500 खर्च करके बाजार से इंजेक्शन और दवाएं लाना पड़ा। उसका कहना है कि जब जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल का यह हाल है, तो दूरस्थ अंचलों के क्या हाल होगा, यह सोचने वाली बात है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...