16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालनौकरी के लिए डेमो दे रहा था बाउंसर, गलती से चली गोली,...

नौकरी के लिए डेमो दे रहा था बाउंसर, गलती से चली गोली, कैफे मालिक को लगी

Published on

इंदौर,

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के एमआईजी क्षेत्र के एलआईजी चाय कैफे में बाउंसर से गलती से गोली चल गई और गोली कैफे मालिक को लग गई. जिससे कैफे मालिक घायल हो गया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. मामले में पुलिस ने बाउंसर को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

डेमो दिखाते समय चली गोली
जानकारी के मुताबिक इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में एलआईजी स्थित अमृत तुल्य चाय कैफे है. कैफे पर बाउंसर जीतू राठौर अपनी बंदूक के साथ बैठा हुआ था. उसे कैफे मालिक ने गार्ड की नौकरी पर रखने के लिए बुलाया था. इस दौरान कैफे संचालक राहुल एक युवक के साथ बैठा हुआ था. इसी बीच बाउंसर डेमो दिखाने लगता है और गोली चली जाती है.

गोली सीधा जाकर कैफे मालिक के हाथ और पैर में लग जाती है. जिससे कैफे मालिक बुरी तरह घायल हो गया. इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है.

बाउंसर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना की सूचना पर मौक़े पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बाउंसर को बंदूक सहित गिरफ़्तार कर लिया है. इस मामले में एसीपी नरेंद्र रावत ने बताया कि घटना सामने आने के बाद बाउंसर को पकड़ लिया गया है और पूरे मामले की पूछताछ की जा रही है. साथ ही इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं कैफे मालिक और बाउंसर के बीच कोई पुरानी दुश्मनी तो नहीं थी?

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...