10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभोपालहाथ में सिगरेट, पुलिसकर्मियों से बहस... कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह के बेटे...

हाथ में सिगरेट, पुलिसकर्मियों से बहस… कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य की दबंगई

Published on

गुना,

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. राघौगढ़ के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 132,121(1), 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है. लक्ष्मण सिंह के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे पर शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप लगे हैं. इस मामले को लेकर उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें वह सिगरेट पीते हुए पुलिसकर्मियों से बहस करते हुए भी दिख रहे हैं.

आदित्य विक्रम ने नुक्कड़ नाटक बंद कराने की दी थी धमकी
राघौगढ़ थाना प्रभारी जुबेर खान ने आदित्य विक्रम सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. FIR में बताया गया है कि पुलिस द्वारा अभिमन्यु अभियान चलाया जा रहा था. अभियान के तहत इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया था. इसी दौरान पूर्व सांसद व पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह नुक्कड़ नाटक में पहुंच गए और सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए नुक्कड़ नाटक को जबरन बंद करने को लेकर कहने लगे.

आदित्य के ड्राइवर ने भी अधिकारियों पर जमाया रौब
अभिमन्यु अभियान के नुक्कड़ नाटक में मौजूद थाना प्रभारी जुबेर खान ने जब आदित्य विक्रम को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने टीआई को धक्का दे दिया. इसके बाद सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए टीआई के ऊपर एश (ASH) फेंक दी. घटनास्थल पर एसडीओपी दीपा डुडवे भी पहुंच गईं. एसडीओपी और आदित्य विक्रम सिंह के बीच भी बहसबाजी हो गई. आदित्य विक्रम सिंह ने एसडीओपी से कह दिया कि आप सुप्रीम कोर्ट से बड़ी नहीं हो…आदित्य विक्रम के ड्राइवर ने भी पुलिस अधिकारियों पर रौब जमाते हुए कहा की राघौगढ़ आदित्य विक्रम का ही है.

फिलहाल पुलिस ने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने की FIR दर्ज की है. आपको बता दें कि कुछ समय पहले विधायक जयवर्धन सिंह ने भी राघौगढ़ थाना प्रभारी के खिलाफ मोर्चा खोला था. उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस भी निकाला था.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...