9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यबाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे सुपारी किलिंग का शक, CM शिंदे...

बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे सुपारी किलिंग का शक, CM शिंदे बोले- आरोपी UP-हरियाणा के

Published on

नई दिल्ली

मुंबई में शनिवार देर रात एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बांद्रा ईस्ट में उन पर कई राउंड फायरिंग की गई. जिसमें उनके सीने और पेट में गोली लगीं. उन्हें गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हमले के समय वह अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर गए हुए थे. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को हिरासत में लिया है.

बाबा सिद्दीकी बांद्रा पश्चिम से तीन बार विधायक रह चुके हैं. साथ ही वह महाराष्ट्र में राज्य मंत्री भी रहे हैं. वे महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुंबई डिवीजन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. उन्होंने राजनीति की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में की थी. पहली बार बीएमसी में कॉरपोरेटर चुने गए थे. साल 1999, 2004 और 2009 में बांद्रा वेस्ट से विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं. साल 2014 के विधानसभा चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था.

यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना, दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी: एकनाथ शिंदे
बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और मैंने डॉक्टरों और पुलिस से बात की है. दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी यूपी और हरियाणा के हैं. तीसरा आरोपी फरार है. हमने मुंबई पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कानून-व्यवस्था को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए…मुझे यकीन है कि मुंबई पुलिस जल्द ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी…आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी…’

इस कायरतापूर्ण और जघन्य अपराध की कड़ी निंदा की जानी चाहिए: प्रफुल्ल पटेल
प्रफुल्ल पटेल ने कहा, ‘वरिष्ठ एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी जी के निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा और दुख हुआ. इस कायरतापूर्ण और जघन्य अपराध की कड़ी निंदा की जानी चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं. उनकी आत्मा को शांति मिले.’

बाबा सिद्दीकी की हत्या चिंता का विषय, बहुत बड़ी साजिश: भाजपा नेता किरीट सोमैया
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा, ‘बाबा सिद्दीकी की हत्या चिंता का विषय है. सरकार को एक विशेष टीम बनाकर इसकी जांच करानी चाहिए. यह एक बहुत बड़ी साजिश लगती है. सख्त कार्रवाई होनी चाहिए…’

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने संवेदनाएं व्यक्त की
भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने ट्वीट किया, ‘एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की दुखद हत्या के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ. ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं.’

मुंबई कांग्रेस ने जताया दुख
मुंबई कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘बाबा सिद्दीकी जी के निधन से मुंबई कांग्रेस को गहरा दुख हुआ है. लोगों के प्रति उनकी अथक सेवा और समुदाय के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा. इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं. उनकी आत्मा को शांति मिले.’

सुपारी किलिंग के एंगल से जांच कर रही पुलिस
पुलिस मामले में सुपारी किलिंग के एंगल से भी जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा.

आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई: सीएम शिंदे
सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. तीनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक अभी भी फरार है. कोई भी कानून व्यवस्था को अपने हाथ में नहीं ले सकता. मुंबई पुलिस को निर्देश दिए गए हैं.

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...