9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeभोपालMP: बहन पर बुरी नजर रखने वाले का फिल्मी अंदाज में कत्ल,...

MP: बहन पर बुरी नजर रखने वाले का फिल्मी अंदाज में कत्ल, पुलिस की इस ट्रिक से फंसा आरोपी

Published on

जबलपुर ,

मध्य प्रदेश के जबलपुर से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां फिल्मी अंदाज में एक युवक की हत्या कर दी गई. लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बहन पर गलत नजर रखने के आरोप में भाई ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया.

बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले युवक से दोस्ती की फिर उसे मौत के घाट उतारा. यह घटना जिले की कटंगी थाना क्षेत्र की है. थुहा पड़रिया गांव के रहने वाले आनंद सिंह ने अरुण लोधी नाम के युवक को 9 अक्टूबर को मौत के घाट उतारा. फिर शव को गांव के ही तालाब में फेंक कर फरार हो गया. उस पर किसी का शक ना जाए तो आरोपी मृतक के परिजनों के साथ उसे ढूंढने की कोशिश करने लगा था.

युवक की हत्या के बाद शव को तलाब में फेंका
दरअसल 9 अक्टूबर की रात अरुण अचानक गायब हो गया था. जिसके बाद परिजनों ने कटंगी थाना क्षेत्र में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस लगातार अरुण की तलाश में जुटी रही. इस बीच आरोपी आनंद भी परिजनों और पुलिस के साथ अरुण की तलाश में जुटा रहा. इसी बीच तालाब से ग्रामीणों को बदबू आने लगी तो पुलिस ने खोजबीन शुरू की और तालाब में ही अरुण का शव मिला. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि मृतक के सिर पर पहले वार किया गया है फिर उसे तालाब में फेंक दिया.

इस अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस लगातार पूछताछ कर रही थी इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली की घटना की रात को मृतक अरुण के साथ आनंद भी था.कॉल डिटेल से सामने आया कि आनंद ने ही अरुण को फोन करके तालाब के पास बुलाया था जो और इस दौरान मौका पाकर अरुण पर हमला कर दिया और उसे तालाब में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की गई.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी आनंद ने पुलिस को बताया कि मृतक अरुण उसकी बहन पर गलत नजर रख रहा था और वो अपने दोस्तों से कहता था कि उसकी बहन को हर हाल अपनी गर्लफ्रेंड बनाकर ही रहेगा. इस बात की जानकारी जैसे ही उसे लगी तो उसने अरुण की हत्या करने का मन बना लिया. पहले उसने अरुण के साथ दोस्ती की और मौका पाकर उसे मौत की घाट उतार दिया. एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...