18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयशहबाज शरीफ के डिनर में पहुंचे एस जयशंकर, पाक पीएम ने मुस्कुरा...

शहबाज शरीफ के डिनर में पहुंचे एस जयशंकर, पाक पीएम ने मुस्कुरा कर किया स्वागत

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार शाम को एससीओ समिट में शामिल होने आए भारत के विदेश मंत्री जयशंकर समेत सभी मेहमानों को डिनर पर आमंत्रित किया। रात्रिभोज के लिए पहुंचे सभी मेहमानों का शहबाज शरीफ ने स्वागत किया। इस दौरान एस जयशंकर और शहबाज शरीफ ने भी एक-दूसरे से हाथ मिलाया और अभिवादन किया।

एससीओ रात्रिभोज से ठीक पहले आयोजन स्थल से आई तस्वीरों में शहबाज शरीफ को एस जयशंकर का स्वागत करते और हाथ मिलाते हुए दिखाया गया है, इस दौरान दोनों ने संक्षिप्त बातें भी की। जयशंकर मंगलवार शाम को ही पाकिस्तान पहुंचे हैं। करीब एक दशक में पहली बार कोई शीर्ष भारतीय नेता पाकिस्तान गया है। तरह की पहली यात्रा। जयशंकर नूर खान एयरबेस पर करीब साढ़े तीन बजे विमान से उतरे। यहां महानिदेशक इलियास महमूद निजामी और दूसरे पाकिस्तानी अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।

भारत की पाकिस्तान से नहीं होगी बातचीत
भारत की ओर से पहली ही साफ किया जा चुका है कि जयशंकर सिर्फ एससीओ समिट के लिए आए हैं। इस दौरान जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा नहीं करेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, जयशंकर समिट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह पाकिस्तान इस समिट के लिए पहुंचे हैं क्योंकि भारत एससीओ में सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है।

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में बीते काफी समय से गर्माहट नहीं दिखी है। दिसंबर, 2015 में नरेंद्र मोदी पाकिस्तान गए थे। इसके बाद से कोई बड़ा भारतीय नेता पाकिस्तान नहीं गया है। विदेश मंत्री जयशंकर करीब एक दशक बाद पाकिस्तान जाने वाले भारत के पहले बड़े नेता हैं। जयशंकर के इस दौरे पर पाकिस्तान के कई नेताओं के बयान आए हैं।

इशाक डार और हिना खार का आया बयान
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने एस जयंशकर के दौरे को लेकर कहा कि भारत से द्विपक्षीय बातचीत को लेकर कोई योजना नहीं है। पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने जयशंकर के पाकिस्तान दौरे पर कहा कि भारत ने किसी ब्यूरोक्रेट को ना भेज एस जयशंकर को भेजने का फैसला किया। यह उनका स्मार्ट मूव है। भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रहे अब्दुल बासित को भी जयशंकर के पाकिस्तान दौरे से बहुत उम्मीद नहीं है।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन दो दिन (15-16 अक्टूबर) तक इस्लामाबाद में होगा। शिखर सम्मेलन में मेजबान पाकिस्तान के अलावा भारत, चीन, रूस, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधि पहुंचे हैं। समिट में आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी है।

Latest articles

शादी के 7 महीने बाद युवक ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल पत्नी और ससुराल वालों पर लगाए आरोप

भोपाल। राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित कान्वेवेल होटल पैलेस में रविवार सुबह एक...

‘चलो दिल्ली’: लाल किला मैदान में 24 मई को जुटेगी देश की जनजातीय शक्ति, सांस्कृतिक समागम की तैयारियां तेज

भोपाल। भारतीय सनातन संस्कृति की मूल चेतना के संवाहक जनजातीय समाज की आस्था, संस्कृति...

वैश्य महासम्मेलन की बैठक में महिला सशक्तिकरण पर चर्चा: 33% आरक्षण से बढ़ेगी समाज में भागीदारी

भोपाल। वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई भोपाल द्वारा महिला सशक्तिकरण और संगठन विस्तार को लेकर...

कूलर के सामने सोने को लेकर भाई से हुआ विवाद, 14 वर्षीय छात्रा ने लगाई फांसी

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र अंतर्गत चूनाभट्टी इलाके में एक बेहद दुखद मामला...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...