9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकमला हैरिस का खेल खत्म कर देगा 'कचरा'? मोदी जैसा ट्रंप मोड़...

कमला हैरिस का खेल खत्म कर देगा ‘कचरा’? मोदी जैसा ट्रंप मोड़ देंगे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का रुख!

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अचानक कचरे का ट्रक सुर्खियों में आ गया है। अमेरिका में कचरे की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। रिपब्लिक उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप तो कचरा उठाने वाले की पोशाक पहन कचरा ट्रक चलाते दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जीत का बड़ा मुद्दा मिल गया है। ट्रंप के आत्मविश्वास का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता कि ट्रंप अब साफ कह रहे हैं कि कमला हैरिस आपका खेल खत्म!

कचरे के ट्रक के साथ चुनाव प्रचार
ट्रंप विस्कॉन्सिन के ग्रीन बे क्षेत्र में कचरा उठाते समय पहनी जाने वाली जैकेट पहनकर एक डंपर ट्रक में सवार होकर रैली में पहुंचे। उन्होंने अपने हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि हैरिस राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं हैं। ट्रंप अपने नाम वाले बोइंग 757 विमान की सीढ़ियों से उतरने के बाद कचरे से लदे एक सफेद ट्रक पर चढ़ गए। इस पर उनका नाम भी लिखा था। ट्रंप ने कहा कि आपको मेरा कचरा ट्रक कैसा लगा?वह अपनी सफेद ड्रेस शर्ट और लाल टाई के ऊपर नारंगी और पीले रंग की सुरक्षा बनियान (वेस्ट) पहने हुए थे। उन्होंने कहा कि यह कमला और जो बाइडन के सम्मान में है।

ट्रक के साथ उठा रहे कचरा
फार्मास्युटिकल बिजनेसमैन विवेक रामास्वामी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के इस बयान का विरोध किया। बाइडन के बयान के विरोध में रामास्वामी ने कचरा ट्रक के कर्मचारियों के साथ सड़क पर कचरा उठाने का काम किया। रामास्वामी ने एक्स पर एक तस्वीर साझा की और लिखा कि हम कचरा नहीं हैं, हम वो देशभक्त हैं जो अमेरिकी सपने को फिर से संवार रहे हैं। इसके साथ ही गुरुवार को उन्होंने उत्तरी कैरोलिना के शार्लोट में एक ट्रंप अभियान कार्यक्रम में जाने से पहले सड़कों पर सफाई की।

मोदी की तरह पलटेंगे रुख
भारत में राजनेता के रूप में नरेंद्र मोदी की पहचान एक ऐसे शख्स के रूप में बन चुकी हैं जो अपने खिलाफ विरोधियों के हमले को हथियार बनाने में माहिर हैं। मोदी ना सिर्फ उसे हथियार बनाते हैं बल्कि उस हथियार के दम पर अपनी जीत का रास्ता भी खोल लेते हैं। चायवाला से लेकर चौकीदार चोर है… जैसे बयान इस बात को सही साबित कर चुके हैं। ऐसे में अब ट्रंप ने कचरे को ही कमला हैरिस के खिलाफ हथियार बना लिया है। अब देखना है कि क्या कचरा और कचरे का ट्रक डोनाल्ड ट्रंप के लिए कितना कारगर साबित होता है।

क्या है पूरा मामला
बाइडन कुछ दिनों पहले ट्रंप की रैली में एक हास्य कलाकार द्वारा कहे गये एक नस्ली मजाक पर टिप्पणी कर रहे थे। कॉमेडियन टोनी हिंचक्लिफ ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में कहा कि प्यूर्टो रिको ‘वास्तव में कचरे का तैरता द्वीप है। इस पर बाइइन ने कहा था कि मुझे बस जो कचरा नजर आता है वह उनके (ट्रंप के) समर्थक हैं। लातिन लोगों को शैतान बताना उनके लिए अमानवीय है और यह अमेरिकी संस्कृति के खिलाफ है। प्यूर्टो रिको एक अमेरिकी क्षेत्र है, जहां लैटिनो स्पेनिश बोलते हैं।

कमला हैरिस ने बनाई बयान से दूरी
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने राष्ट्रपति जो बाइडन के उस विवादास्पद बयान से दूरी बना ली है। बाइडन ने हैरिस के उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों को ‘कचरा’ कहा था। उपराष्ट्रपति हैरिस ने कहा, मुझे लगता है कि सबसे पहले (मैं बता दूं कि) उन्होंने अपनी टिप्पणियों पर सफाई दे दी है। मैं भी स्पष्ट कर दूं: मैं लोगों की इस आधार पर आलोचना से पूरी तरह असहमत हूं कि वे किसे वोट देते हैं।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...