16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'ये इतिहास का सबसे महान राजनीतिक क्षण...', जीत पक्की कर समर्थकों के...

‘ये इतिहास का सबसे महान राजनीतिक क्षण…’, जीत पक्की कर समर्थकों के बीच पहुंचे ट्रंप की हुंकार

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. इस बीच अमेरिकी मीडिया आउटलेट फॉक्स न्यूज ने ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की जीत का ऐलान कर दिया है. इस ऐलान के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप अपने समर्थकों के बीच उन्हें संबोधित करने पहुंच गए हैं. वोटर्स को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका एक बार फिर से महान बनने जा रहा है. उन्होंने अपने वोटर्स को धन्यवाद भी कहा है.

बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान दोनों प्रतिद्वंद्वियों का पूरा फोकस 7 स्विंग स्टेट्स पर था, जिनमें से सभी में ट्रंप आगे चल रहे हैं. इनमें से दो में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत भी हासिल कर ली है. बता दें कि दुनिया की सबसे जटिल इस चुनावी प्रक्रिया में राष्ट्रपति बनने के लिए बहुमत का आंकड़ा 270 है. क्योंकि यहां पर कुल 538 इलेक्टोरल कॉलेज हैं और जीत के लिए 270 या उससे ज्यादा की जरूरत होती है. अगला राष्ट्रपति इलेक्टोरल कॉलेज के जरिए ही चुना जाएगा.

डोनाल्ड ट्रंप ने की एलॉन मस्क की तारीफ
ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि लोग अमेरिका में वापस आएं, लेकिन कानूनी तरीके से. यहां मौजूद हर कोई बहुत खास और महान है. ट्रम्प ने एलन मस्क की तारीफ की और कहा कि वह कमाल के आदमी हैं. ट्रंप ने आगे कहा कि एलन मस्क ने जो किया है, क्या रूस कर सकता है, क्या चीन कर सकता है, कोई और ऐसा नहीं कर सकता. उन्होंने स्पेस एक्स के हालिया लॉन्च की भी तारीफ की. ट्रंप ने आगे कहा कि हम वो देश हैं, जिसे मदद की सख्त जरूरत है. हम अपनी सीमाओं को ठीक करने जा रहे हैं.

ऐसी जीत अमेरिका ने पहले कभी नहीं देखी- ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप के बाद अमेरिका के उप राष्ट्रपति उम्मीदवार जेडी वेंस ने भी रिपब्लिकन पार्टी के वोटर्स को संबोधित किया. जेडी वेंस ने कहा,’मैं बधाई देना चाहता हूं. अमेरिका के इतिहास में महान राजनीतिक वापसी हुई है. अमेरिकी इतिहास में यह सबसे बड़ी आर्थिक वापसी हुई है.’

अमेरिकी इतिहास में यह सबसे बड़ी आर्थिक वापसी: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप के बाद अमेरिका के उप राष्ट्रपति उम्मीदवार जेडी वेंस ने भी रिपब्लिकन पार्टी के वोटर्स को संबोधित किया. जेडी वेंस ने कहा,’मैं बधाई देना चाहता हूं. अमेरिका के इतिहास में महान राजनीतिक वापसी हुई है. अमेरिकी इतिहास में यह सबसे बड़ी आर्थिक वापसी हुई है.’ बता दें कि जेडी वेंस ने भी अपने क्षेत्र से जीत हासिल की है.

ऐसी जीत अमेरिका ने पहले कभी नहीं देखी- ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने वोटर्स को संबोधित करते हुए कहा,’हम मतदाताओं के लिए सब कुछ ठीक करने जा रहे हैं. यह एक ऐसी राजनीतिक जीत है, जो हमारे देश ने पहले कभी नहीं देखी. 47वें राष्ट्रपति के रूप में मैं हर दिन आपके लिए लड़ूंगा. यह अमेरिका के लिए एक शानदार जीत है, जो अमेरिका को फिर से महान बनाएगी.’

ट्रंप बोले- यह इतिहास का सबसे महान राजनीतिक क्षण
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप जीत पक्की करने के बाद पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ समर्थकों के बीच पहुंच गए हैं. यहां ट्रंप भाषण दे रहे हैं. उन्होंने इस दौरान अपने सभी वोटर्स को धन्यवाद भी कहा है. ट्रंप ने कहा कि यह इतिहास का सबसे महान राजनीतिक क्षण है.

अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत, फॉक्स न्यूज का ऐलान
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत हो गई है. अमेरिकी मीडिया हाउस फॉक्स न्यूज ने ऐलान किया है कि इस चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप जीत गये हैं. ट्रंप की जीत के साथ ही अब देखना दिलचस्प होगा कि अमेरिका के लोग रिपब्लिकंस की इस जीत को किस तरह से लेते हैं.

Latest articles

बुजुर्ग महिला से लूट करने वाला नकाबपोश बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने नटखट चौक पर निकाला जुलूस

भोपाल। राजधानी में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले शातिर अपराधी...

रसूखदारों के आलीशान मकानों में पकड़ी गई बिजली चोरी, चल रहे थे कोल्ड स्टोरेज और कारखाने

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष...

किलोल पार्क के पास बदमाशों ने चलाईं गोलियां, ईंटखेड़ी फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके श्यामला हिल्स स्थित किलोल पार्क के पास बुधवार-गुरुवार की...

भोपाल के भौंरी में बनेगी नॉलेज और एआई सिटी, 1500 हेक्टेयर में तैयार होगा मास्टर प्लान

भोपाल। मप्र की राजधानी भोपाल अब तकनीक और शिक्षा के नए केंद्र के रूप...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...