14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedशिलांग के स्टीव जिरवा ने जीती 'इंडियाज बेस्ट डांसर' की ट्रॉफी, इनाम...

शिलांग के स्टीव जिरवा ने जीती ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ की ट्रॉफी, इनाम में मिले लाखों, चमचमाती कार

Published on

नई दिल्ली,

‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4’ का विनर अनाउंस हो गया है. इस बार जीत की ट्रॉफी को शिलांग के स्टीव जिरवा ने अपने नाम किया है. स्टीव ने जीत का परचम लहराते हुए ना सिर्फ ट्रॉफी बल्कि एक चमचमाती कार और 15 लाख रुपये की प्राइज मनी भी अपने नाम की है. उनकी कोरियोग्राफर रक्तिम ठाकुर को भी 5 लाख रुपये इनामी राशि मिली है.

स्टीव के साथ फाइनल में हर्ष केसरी, नेक्शन, नेपो, आकांक्षा मिश्रा उर्फ अकीना, और आदित्य मालविय कम्पीट कर रहे थे. लेकिन स्टीव ने सभी दिल जीतते हुए खुद को इस जीत का हकदार साबित किया.

स्टीव को मिला जीत का खिताब
इंडिया बेस्ट डांसर से इस बार करिश्मा कपूर ने भी बतौर जज टीवी पर डेब्यू किया था. उनके साथ गीता कपूर, टेरेंस लुइस भी जज पैनल का हिस्सा रहे. इस डांस रिएलिटी शो को जय भानुशाली और अनिकेत चौहान ने होस्ट किया था.

करिश्मा ने स्टीव की जीत पर खुशी जताते हुए कहा- जब से उन्होंने पहली बार परफॉर्म किया, उन्होंने अपने वंडरफुल टैलेंट, रॉ एनर्जी और अपने सबसे तेज फुटवर्क से हमारा ध्यान खींच लिया था. स्टीव ने अपने लाइव वायर परफॉर्मेंस के साथ इस मंच पर एक नया पैरामीटर सेट किया है. ये एक मुश्किल डिसीजन था… लेकिन उनकी जीत सही में डिजर्विंग है, और हम सभी को उनकी अचीवमेंट पर अविश्वसनीय रूप से गर्व है.

सीखना जरूरी- बोले स्टीव
वहीं स्टीव ने अपनी जीत पर खुशी जताते हुए कहा, “इंडियाज बेस्ट डांसर जीतना एक सपने के सच होने जैसा है. ये सफर सीखने और चैलेंज से भरा रहा, जिसमें लंबे समय तक ट्रेनिंग, डेडिकेशन और लगातार सीखने का वक्त ही शामिल था, लेकिन ये सफल हुआ. मुझे इस बात की खुशी है. मेरे कोरियोग्राफर रक्तिम ठाकुरिया और इस जर्नी में मेरा साथ देने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद. ये जीत सिर्फ मेरी नहीं है, ये उन सभी की है जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया.”

बता दें, अब इंडियाज बेस्ट डांसर शो के टाइम स्लॉट को ‘IBD vs SD: Champions Ka Tashan’ शो से रिप्लेस किया जा रहा है. इसे रेमो डिसूजा और मलाइका अरोड़ा होस्ट करते दिखेंगे. जो कि इस शो के फिनाले एपिसोड में भी नजर आए. नया शो 16 नवंबर से एयर सोनी टीवी पर एयर किया जाएगा.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...