9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभोपालएमपी : नौकरी देने के नाम पर ग्वालियर में रशियन गर्ल से...

एमपी : नौकरी देने के नाम पर ग्वालियर में रशियन गर्ल से धोखा! अश्लील डांस करने से मना किया तो एजेंट ने किया ऐसा काम

Published on

ग्वालियर

जिले के एक सिटी सेंटर में एक बार में जब एक रशियन गर्ल ने डांस करने से मना किया तो हंगामा शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि एक एजेंस उसे रेस्टोरेंट में जॉब दिलाने के लिए ग्वालियर बुलाया था। जब उस लड़की को असली काम का पता चला तो उसने डांस करने से मना कर दिया, जिसके बाद एजेंट ने उसका पासपोर्ट छीन लिया।

उसके बार बार कहने पर भी उसने लौटाने से मना कर दिया। वह रशियन गर्ल एक आम आदमी की मदद से विश्वविद्यालय थाना पहुंची और अपनी पूरी बताई। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर तत्काल एक्शन लेते हुए पासपोर्ट छीनने वाले को पकड़ लिया है। आवश्यक प्रक्रिया के बाद उसका पासपोर्ट लौटा दिया है।

होटल में जॉब करने के बहाने बुलाया
दरअसल, शहर के एक एजेंट ने एक रशियन लड़की को होटल में कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी देने के लिए बुलाया था। किरमिया की रशियन गर्ल यूलिया 24 अक्टूबर को दिल्ली (भारत) आई थी। वह जब ग्वालियर पहुंची तो एजेंट ने उसे सिटी सेंटर स्थित एक बार में डांस के लिए भेज दिया और उसका पासपोर्ट जमानत के तौर पर अपने पास रख लिया। यूलिया को जब सच पता चला तो वह डांस करने से मना कर दी और रूस वापस लौटने के लिए अपना पासपोर्ट मांगा, लेकिन बार संचालक और एजेंट ने उसका पासपोर्ट लौटाने से मना कर दिया।

मीडिएटर की मदद से की बात
19 दिन ग्वालियर और दिल्ली भटकने के बाद यूलिया एक आम की मदद से ग्वालियर डीएसपी के पास पहुंची। यहां रशियन गर्ल ने रोते हुए डीएसपी हिना खान को अपनी बात बताई। डीएसपी हिना खान ने उसे बैठाया और बात करना चाहा, लेकिन वह हिंदी और अंग्रेजी बोलना नहीं जानती थी। वह रशियन भाषा में ही बात कर पा रही थी। इसके बाद रशियन लैंग्वेज बोलने और समझने वाले मीडिएटर की मदद से डीएसपी ने उससे बात की।

पुलिस ने की कार्रवाई
इस दौरान महिला रोने लगी और बोली कि उसे जिस एजेंट ने बुलाया था, वह नौकरी के बहाने बुलाकर जबरन क्लब में नचाना चाहता था। मैं डांस नहीं चाहती हूं। मेरे विरोध करने पर एजेंट दीपू कुमार ने मेरा पासपोर्ट छीन लिया, जिससे मैं वापस भी नहीं जा पा रही हूं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एजेंट को पकड़ा है और उस रशियन गर्ल का पासपोर्ट वापस दिलवाया है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...