10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभोपालभोपाल: धीरेंद्र शास्त्री ने किया 'बटेंगे तो कटेंगे' नारे का समर्थन, बोले-...

भोपाल: धीरेंद्र शास्त्री ने किया ‘बटेंगे तो कटेंगे’ नारे का समर्थन, बोले- वरना चीन-PAK वाले हमें काटेंगे

Published on

भोपाल,

भोपाल दौरे पर आए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान का समर्थन करते हुए कहा कि ‘बंटेंगे तो चीन और पाकिस्तान वाले हमें काटेंगे’. सीएम योगी के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमने किसी राजनेता की बयान पर कोई जवाब नहीं दिया है क्योंकि वह हमारा रास्ता नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने महात्मा होने के नाते अगर नारा दिया है तो बहुत अच्छा दिया है.

उन्होंने कहा कि सीएम योगी के इस बयान को लोगों ने अपनी अपनी दृष्टि से देखा. हमने ऐसी दृष्टि से देखा कि अगर हम भारतीय बंटेंगे तो चीन वाले हमको काटेंगे, पाकिस्तान वाले भी हमको काटेंगे. हम लोगों को विदेशी ताकते कटेंगे और यह सही भी है इसलिए भारत के प्रधानमंत्री ने कहा एक रहेंगे सेफ रहेंगे.’

वहीं हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के बुलडोज़र पर दिए निर्देश पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अपराधी की कोई जात नहीं होती. अपराधी का कोई सपना नहीं होता. उनके सपने चकनाचूर किए जाने चाहिए. हम सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर कुछ नहीं कह सकते क्योंकि हमारे दादा और परदादा ने जो संविधान है, उसे स्वीकार किया है लेकिन हम फिर से कहेंगे कि एक बार विचार होना चाहिए क्योंकि अपराधियों का कोई सपना नहीं होता.

कुंभ में दूसरे धर्म के लोगों की दुकान लगाने पर उन्होंने कहा कि जब हमें मक्का मदीना में नहीं जाने दिया जाता, तो दूसरे धर्म के लोगों को कुंभ में क्यों आना है? आप इतने ही उदारवादी हो तो मक्का मदीना में हमारी दुकान लगवा दो. हमारे भारत में इतने गरीब हैं, आपकी मजारों के सामने हमारे गरीबों की दुकान नहीं लगती तो मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? आपको त्रिवेणी का ज्ञान नहीं, संगम का ज्ञान नहीं, कथा का पता नहीं, संतों की मांग का पता नहीं, खालसा क्या होता, पंथ क्या होता पता नहीं, संतों की महिमा का आपको पता नही. तो आप फिर वहां जाकर करोगे क्या?

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...