9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यझांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड में अपनी ही सरकार से नाराज BJP सांसद...

झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड में अपनी ही सरकार से नाराज BJP सांसद अनुराग शर्मा! संसद सत्र में मुद्दा उठाएंगे

Published on

झांसी

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज अग्निकांड में अब तक किसी दोषी पर कोई कार्रवाई नहीं होने से भाजपा सांसद अनुराग शर्मा नाराज हैं। अनुराग शर्मा ने कहा कि वे प्रशासन को किसी चीज पर पर्दा नहीं डालने देंगे। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज पहुंची शासन की जांच टीम से मिलने पहुंचे सांसद ने दोषियों की शिनाख्त कर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। डीजीएमई डॉ. किंजल सिंह की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय जांच टीम मेडिकल कॉलेज अग्निकांड की जांच करने झांसी पहुंची है।

झांसी अग्निकांड मामले में शासन की जांच टीम से मुलाकात के बाद भाजपा सांसद अनुराग शर्मा मीडिया से बात की। सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि झांसी के इतिहास में यह बहुत बड़ी दुर्घटना हुई है। पहली बार इस तरह की घटना झांसी में हुई है। हम सभी लोग अत्यंत दुखी हैं। मैं तो शासन की टीम से अभी मिलने आया था कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई हो।

संसद सत्र उठाएंगे झांसी अग्निकांड का मुद्दा
भाजपा सांसद अनुराग शर्मा ने कहा, अगर प्रशासन के लोग किसी चीज को छिपाने की कोशिश करेंगे तो मैं अपनी जनता को आश्वासन देने आया हूं कि सत्र चालू होने वाला है। उन्होंने कहा, किसी भी हालत में किसी भी चीज पर पर्दा डालने का काम नहीं करने दूंगा। अगर अभी जिम्मेदारी तय नहीं हुई तो 25 तारीख से सत्र है। सत्र में मामला रख दिया जाएगा।

शासन की जांच टीम का दूसरा दिन
मेडिकल अग्निकांड की जांच करने सोमवार को झांसी पहुंची शासन की चार सदस्यीय टीम ने दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को भी मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। डीजीएमई डॉ. किंजल सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच दल ने सभी पहलुओं को बारीकी से देखा।

डॉ. किंजल सिंह ने बताया कि कई चीजों का रिपोर्ट में बारीकी से विवरण दिया गया है। नीकू बिल्डिंग के लेआउट के बारे में इस रिपोर्ट में जानकारी दी गई है। इसके साथ ही शार्ट सर्किट किन वजहों से हुई, इस बारे में भी रिपोर्ट में बताया गया है। जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...