11 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यछात्रा को दोस्त के रूम पर ले गया बॉयफ्रेंड, रिलेशन बनाए, फिर...

छात्रा को दोस्त के रूम पर ले गया बॉयफ्रेंड, रिलेशन बनाए, फिर तीन और लड़कों ने की वीडियो बनाकर की दरिंदगी

Published on

विशाखापट्टनम ,

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक लॉ स्टूडेंट के साथ चार युवकों ने गैंगरेप किया. इसी के साथ अश्लील वीडियो बनाकर महीनों तक ब्लैकमेल करते रहे. मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

एजेंसी के अनुसार, विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त शंका ब्रत बागची ने कहा कि सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है. पीड़िता का प्रेमी (वामसी) और उसके तीन करीबी दोस्त आरोपी हैं. पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी वामसी और लॉ स्टूडेंट एक साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में थे और 13 अगस्त, 2024 को वह लड़की को बंदरगाह शहर के कृष्णा नगर में अपने दोस्त के कमरे पर ले गया, जहां उसका यौन उत्पीड़न किया गया.

पुलिस ने कहा कि बाद में अन्य आरोपी मौके पर पहुचे और वीडियो बना लिया. लड़की के प्रेमी की मदद से आरोपियों ने लॉ स्टूडेंट को उसके वीडियो को लेकर धमकाया और ब्लैकमेल कर यौन उत्पीड़न किया. कई महीने तक ब्लैकमेल और शोषण का शिकार होने के बाद पीड़िता ने 18 नवंबर को आत्महत्या का प्रयास किया. हालांकि उसके पिता ने समय रहते उसे बचा लिया. इसके बाद लड़की ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी.

इस मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें पीड़िता का प्रेमी वामसी और उसके तीन दोस्त शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद पीड़िता और उसका परिवार गहरे सदमे में है. पुलिस ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है. वहीं पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...