10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यमैं बनूंगा मुख्यमंत्री...! काउंटिंग से पहले महाराष्ट्र में महायुति और MVA में...

मैं बनूंगा मुख्यमंत्री…! काउंटिंग से पहले महाराष्ट्र में महायुति और MVA में इन 4 चेहरों के बीच छिड़ा है महासंग्राम

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान कल होगा. लेकिन इससे पहले सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) से कई नाम सामने आ रहे हैं, जिन्हें लेकर कहा जा रहा है कि ये महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे. सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महाविकास अघाड़ी दोनों के दावे हैं कि 23 नवंबर को जब वोटों की गिनती होगी तो जनादेश उनके पक्ष में रहेगा. महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने दावा किया था कि उनकी पार्टी की अगुवाई में राज्य में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनेगी. लेकिन उनका बयान सहयोगी पार्टी शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के गले नहीं उतरा. पार्टी नेता संजय राउत ने कहा कि चुनाव में महाविकास अघाड़ी को बहुमत मिलने के बाद सहयोगी पार्टियां मिलकर मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर विचार करेंगी.

राउत ने कहा कि अगर कांग्रेस हाईकमान ने पटोले से कहा भी है कि वह मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे तो फिर भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को इसका ऐलान करना चाहिए.

बता दें कि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) हैं जबकि महायुति में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) हैं, जिन्होंने दावा किया है कि राज्य में अगली सरकार उनकी ही बनेगी. अधिकतर एग्जिट पोल में महायुति के सत्ता में बने रहने का अनुमान लगाया गया है.

महायुति की ओर से शिवसेना विधायक और पार्टी प्रवक्ता संजय शिरसाट ने कहा कि विधानसभा चुनाव एकनाथ शिंदे के चेहरे पर लड़ा गया है. शिरसाट ने कहा कि वोटर्स ने वोटिंग के जरिए एकनाथ शिंदे को अपनी पसंद बता दिया है. मुझे लगता है कि एकनाथ शिंदे का पूरा हक है कि वह अगले मुख्यमंत्री बनें. हमें विश्वास है कि वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे.

बीजेपी नेता प्रवीण दरेकर ने मुख्यमंत्री पद के लिए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का नाम लिया. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अगर बीजेपी से कोई मुख्यमंत्री बन सकता है तो वह देवेंद्र फडणवीस हैं.

एनसीपी नेता अमोल मिटकरी ने मुख्यमंत्री पद के लिए अजीत पवार के नाम पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि चुनावी नतीजें जो भी हो, एनसीपी किंगमेकर की भूमिका में रहेगी. मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में पूछने पर फडणवीस ने कहा कि महायुति में शामिल तीनों पार्टियां एक साथ बैठेंगी और इस पर फैसला लेंगी.

बीजेपी नेता दरेकर ने कहा कि महायुति अगली सरकार बनाने जा रही हैं. उन्होंने महाविकास अघाड़ी के सत्ता में लौटने की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन अंदरूनी कलह से जूझ रहा है. महाराष्ट्र के लोगों ने स्पष्ट जनादेश देने जा रहा है. मुख्यमंत्री महायुति से ही होगा ना कि महाविकास अघाड़ी से. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने की नाना पटोले की हसरतें कुछ नहीं मुंगेरीलाल के हसीन सपने हैं.

क्या कहते हैं एग्जिट पोल के नतीजे
बता दें कि अधिकतर एग्जिट पोल में एनडीए के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं, एमवीए भी 145 से 155 सीटें जीतकर सरकार बनाने का दावा कर रहा है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...