27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीति85 केंद्रीय और 28 नवोदय स्कूल, दिल्ली मेट्रो फेज-4 कॉरिडोर को मंजूरी......

85 केंद्रीय और 28 नवोदय स्कूल, दिल्ली मेट्रो फेज-4 कॉरिडोर को मंजूरी… मोदी कैबिनेट ने लिए ये बड़े फैसले

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय कैबिनेट ने दो बड़े फैसले लिए हैं। सरकान ने देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने का फैसला किया है। इसके साथ देशभर में 28 नए नवोदय स्कूल भी खोले जाएंगे। कैबिनेट के इस फैसले से देशभर के 80 हजार से ज्यादा छात्रों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा कैबिनेट ने दिल्ली मेट्रो के फेज-4 में रिठाला- नरेला- कुंडली कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है।

देशभर में खोले जाएंगे 85 केंद्रीय विद्यालय
मोदी कैबिनेट ने देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से 82560 स्टूडेंट्स को फायदा होगा। इसके अलावा 5388 नई जॉब क्रिएट होंगी। इसके लिए सरकार ने 5872 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसके अलावा सरकार ने 28 नए नवोदय विद्यालय को भी मंजूरी दी है। इन स्कूलों से 15680 स्टूडेंट्स को फायदा मिलेगा। नए केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों के लिए कुल 8232 करोड़ रुपये बजट को मंजूरी दी गई है।

दिल्ली मेट्रो के नए कॉरिडोर को मंजूरी
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के रिठाला- नरेला- कुंडली कॉरिडोर को मंजूरी दी है। जून में तीसरी बार सरकार बनने के बाद मोदी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास फोकस किया है। सरकार ने साढ़े 9 लाख करोड़ रुपये के फैसले किए। 2014 से पहले पांच शहरों में मेट्रो शुरू हो पाई थी, अब 23 शहरों में मेट्रो पहुंच चुकी है। 2014 से पहले जहां महज 248 किमी मेट्रो बनी है, अब तीन गुना से ज्यादा मेट्रो किमी बनी। वहीं 1000 किमी मेट्रो का काम देश में चल रहा है।

Latest articles

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

24 घंटे में बदली पटवारियों की तबादला सूची, भोपाल में प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...