30.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़प्रीत की लत मोहे ऐसी लागी, हो गयी मैं मतवारी, बल बल...

प्रीत की लत मोहे ऐसी लागी, हो गयी मैं मतवारी, बल बल जाऊं अपने पिया को…. से बांधा समा

Published on

– भोजपाल महोत्सव मेला में रविवार को इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार ने दी प्रस्तुति

भोपाल.

राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला में रविवार को मेला मंच पर आयोजित बॉलीवुड नाइट में इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार ने अपनी प्रस्तुति दी। नितिन ने प्रीत की लत मोहे ऐसी लागी, हो गयी मैं मतवारी, बल बल जाऊं अपने पिया को, हे मैं जाऊं वारी वारी, तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी मोहब्बत की राहों में आना पड़ेगा जैसी सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप ने दीप प्रज्जवलित कर की।

इस मौके पर मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास विरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, अखिलेश नागर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मेला में भव्य सांस्कृतिक मंच, स्वागत द्वार, टे्रडिशनल सेल्फी जोन, द गे्रट जैमिनी सर्कस में रसिशन और अफ्रीकन कलाकारों की प्रस्तुति के साथ ही विभिन्न तरह के 60 से ज्यादा झूले और जंगलबुक में मोगली और उसके साथी लोगों का मनोरंजन करा रहे हैं। रविवार को मेला देखने दो लाख से अधिक लोग पहुंचे। अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि यह शहरवासियों को प्यार और आशीर्वाद है, जो भरपूर मिल रहा है।

मेले में सुरक्षा के साथ मनोरंजन
मेले में आने वाले शहरवासियों को यहां सुरक्षा के साथ मनोरंजन करने का मौका मिल रहा है। पूरा मेला परिसर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है। मेले में लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी, स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर के साथ ही बेहतर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 60 से ज्यादा छोटे बड़े झूले हैं। रफ्तार की दुनिया का देश का सबसे बड़ा झूला रोलर कोस्टर, टॉवर, रेंजर, ऑक्टोपस, ब्रेक डांस और चांद तारा रोमांच भर रहे हैं।

70 के दशक के झूले पर ले रहे सेल्फी
मेला परिसर में बनाया गया टे्रडिशनल सेल्फी जोन लोगों की पसंद बना हुआ है। यहां 70 के दशक का फिल्म शोले में दिखाया गया लकड़ी का झूला लगाया गया है। इस झूले पर बैठकर मेला घूमने आने वाले लोग परिवार और मित्रों के साथ सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बना रहे हैं। यहां लगाई गई सरकार के योजनाओं की प्रदर्शनी भी लोगोंं को भा रही है। लोग यहां पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं।

नए अंदाज मे दिख रहा मेला
महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मेले में बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। विभिन्न प्रकार के सामानों से सजी 400 से ज्यादा दुकानें एक ही परिसर में लोगों की हर जरूरतों को पूरा कर रही हैं। मेले में युवाओं के लिए सेल्फी जोन, बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूलों के साथ ही द गे्रट जैमिनी सर्कस में रशियन और अफ्रीकन कलाकारों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए जा रहे हैं।

तीन शो दिखा रहा द ग्रेट जैमिनी सर्कस
मेले में चल रहा द ग्रेट जैमिनी सर्कस देखने बड़ी संख्या में परिवार के साथ शहरवासी पहुंच रहे हैं। तीन शो में चल रहे सर्कस में रशियन और अफ्रीकन कलाकार एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज करतब दिखा रहे हैं। मेले में लगाए गए जंगलबुक शो में बच्चे नदी, पहाड़, झरना के साथ मोंगली और उसके दोस्तों को देख कर काफी खुश हो रहे हैं।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...