12.9 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगाजा में ठंड का कहर, बिना रजाई के रहने को मजबूर हुए...

गाजा में ठंड का कहर, बिना रजाई के रहने को मजबूर हुए लाखों लोग, यूएन ने जताया कई लोगों के मरने का खतरा

Published on

खान यूनिस

गाजा में इन दिनों सर्दी पड़ रही है और इजराइल से 14 महीने से जारी युद्ध के कारण विस्थापित हुए लगभग 20 लाख लोगों में से कई लोग खुद को हवा, ठंड और बारिश से बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सहायता कर्मियों और निवासियों के अनुसार, कंबलों और गर्म कपड़ों की कमी है, अलाव के लिए लकड़ी बहुत कम है और जिन तंबुओं व तिरपालों में परिवार रह रहे हैं, वे महीनों से जारी उपयोग के कारण बहुत ही खस्ताहाल हो गए हैं।

दक्षिणी शहर रफह से विस्थापित हुईं शादिया अयादा के पास अपने आठ बच्चों को खस्ताहाल तंबू के अंदर ठंड से बचाने के लिए केवल एक कंबल और एक गर्म पानी की बोतल है। उन्होंने कहा, ‘जब भी हमें पता चलता है कि बारिश और तेज हवा का पूर्वानुमान है, तो हम डर जाते हैं क्योंकि हमारे तंबू हवा से उड़ जाते हैं।’ रात के समय तापमान आम तौर पर पांच से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, इसलिए अयादा को डर है कि उनके बच्चे गर्म कपड़ों के बिना बीमार पड़ जाएंगे।

बच्चों को गोद में लेकर सोते हैं
अयादा ने कहा कि जब वे अपना घर छोड़कर आए थे, तो उनके बच्चों के पास केवल गर्मियों के कपड़े थे। उन्होंने कहा कि उन्हें रिश्तेदारों और दोस्तों से कुछ गर्म कपड़े उधार लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उत्तरी गाजा से अपने परिवार के साथ विस्थापित हुईं 50 वर्षीय रिदा अबू जरादा ने बताया कि लोग तंबू के अंदर बच्चों को गोद में लेकर सोते हैं ताकि उन्हें गर्म रखा जा सके।

लोगों को क्या है डर
उन्होंने कहा, ‘दरवाजे न होने और तंबू फटे होने के कारण रात में चूहे हमारे ऊपर चलते हैं। कंबल हमें गर्म नहीं रख पाते। हमें ऐसा लगता है कि जमीन पर बर्फ पड़ी हो। हम सुबह ठंड से ठिठुरते हुए उठते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे डर है कि एक दिन मैं जागूं‍गी और पाऊंगी कि कोई बच्चा ठंड से मर गया है।’

संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि अस्थायी आश्रयों में रह रहे लोग शायद सर्दियों में जीवित न रह पाएं। संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को कहा था कि कम से कम 9,45,000 लोगों को सर्दी से जुड़े सामान की आवश्यकता है, जो गाजा में बहुत महंगे हो गए हैं।

Latest articles

मप्र में गर्मी का सितम: भोपाल समेत 9 जिलों में ‘वॉर्म नाइट’ का अलर्ट

भोपाल। मप्र में सूर्य के तीखे तेवरों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रदेश...

सिस्टम से नाराज पार्षद ने खुद उठाया कचरा, तो इधर जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं

भोपाल। राजधानी में मंगलवार को व्यवस्था की दो अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलीं। एक...

ट्रैफिक सिग्नल पर कार सवार सरकारी वकील पर साधु का जानलेवा हमला, त्रिशूल मारकर किया लहूलुहान

भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना इलाके में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली...

परमाणु ऊर्जा में भारत की महाशक्ति बनने की ओर कदम: कलपक्कम रिएक्टर हुआ शुरू, बीएचईएल की स्वदेशी तकनीक का दिखा दम

नई दिल्ली/कलपक्कम। भारत ने अपने नागरिक परमाणु कार्यक्रम में एक स्वर्णिम अध्याय लिखते हुए...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...