13 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस पर 9/11 जैसे हमले से भड़के पुतिन, यूक्रेन को दे दी...

रूस पर 9/11 जैसे हमले से भड़के पुतिन, यूक्रेन को दे दी बदला लेने की चेतावनी, करेंगे बड़ा हमला

Published on

मॉस्को

यूक्रेन की ओर से रूस के कजान शहर पर एक बड़ा ड्रोन हमला रविवार को हुआ। इस हमले के बाद से रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में और विनाश लाने की धमकी दी है। शहर के एक लक्जरी अपार्टमेंट ब्लॉक को निशाना बनाया गया, जो सीमा से लगभग 1,000 किमी दूर है। रूसी सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आए हैं, जिसमें ड्रोन को ऊंची इमारतों से टकराते हुए और इसके बाद आग का गोला बनते देखा जा सकता है। कई लोगों ने इसकी तुलना अमेरिका पर हुए 9/11 के हमले से की। लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

पुतिन ने रविवार को एक टेलीविजन पर प्रसारित बैठक में कहा, ‘जो भी और जितना भी वे विनाश करने की कोशिश करेंगे, वे खुद कई गुना अधिक विनाश का सामना करेंगे और जो वे हमारे देश में करने की कोशिश कर रहे हैं, इस पर पछताएंगे।’ पुतिन वीडियो लिंक के माध्यम से कजान स्थित तातारस्तान क्षेत्र के स्थानीय नेता को एक सड़क उद्घाटन समारोह में संबोधित कर रहे थे। कजान पर हमला लगभग तीन साल के संघर्ष में बढ़ते हवाई हमलों की श्रृंखला में नवीनतम हमला था। यूक्रेन ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

ईंधन डिपो पर किया हमला
यूक्रेन ने रविवार को ड्रोन के जरिये रूस के एक प्रमुख ईंधन डिपो को निशाना बनाया। रूस के एक वरिष्ठ क्षेत्रीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। यूक्रेन की ओर से ड्रोन के जरिये रूसी ईंधन डिपो को निशाना बनाये जाने की यह घटना एक सप्ताह से कुछ अधिक समय में दूसरी बार हुई। अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन की ओर से ड्रोन हमला ईंधन और ऊर्जा आपूर्ति केंद्रों पर सीमा पार से किये जाने वाले हमलों का हिस्सा था, जिसके बारे में कीव का कहना है कि ये ठिकाने मॉस्को की सेना को आपूर्ति करते हैं।

यूक्रेन के ग्रिड पर किया था हमला
रूस ने यूक्रेन के पहले से ही क्षतिग्रस्त ऊर्जा ग्रिड पर व्यापक हमले किये थे, जिसके कुछ दिनों बाद यूक्रेन ने यह ड्रोन हमला किया। यूक्रेन के ऊर्जा ग्रिड पर हमले के कारण हजारों घरों के अंधेरे में डूबने का खतरा पैदा हो गया क्योंकि सर्दी धीरे-धीरे बढ़ रही है और रूस का अपने पड़ोसी देश पर पूर्ण आक्रमण करीब तीन वर्ष पूरे करने के करीब है। स्थानीय गवर्नर एंड्री क्लिचकोव ने ‘टेलीग्राम’ पर एक पोस्ट में बताया कि रूस के दक्षिणी ओरयोल क्षेत्र में स्टालनोय कोन तेल टर्मिनल में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि रूसी सेना ने प्रांत में ‘ईंधन और ऊर्जा सुविधा केंद्रों’ को निशाना बनाकर हमला करने वाले 20 ड्रोन को मार गिराया। रूस की स्वतंत्र समाचार एजेंसी ‘एस्ट्रा’ ने विस्फोट का वीडियो साझा किया, जिसमें रात के समय आसमान में आग की लपटें दिखाई दे रही थी।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...