13 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहमास-हिजबुल्लाह जैसा ही होगा हश्र... नेतन्याहू ने इजरायल के दुश्मन को दी...

हमास-हिजबुल्लाह जैसा ही होगा हश्र… नेतन्याहू ने इजरायल के दुश्मन को दी धमकी, बोले- अब हम रुकने वाले नहीं

Published on

तेल अवीव

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनके देश की सेना यमन में हूतियों के खिलाफ हमले जारी रखेगी। नेतन्याहू का कहना है कि हूती दुनिया के जहाजों की आवाजाही और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को खतरा पैदा कर रहे हैं। ऐसे में इनके खिलाफ भी इजरायल उसी तरह की कार्रवाई करेगा, जैसी ईरान समर्थक हमास और हिजबुल्लाह पर की है। नेतन्याहू का यह बयान तेल अवीव क्षेत्र में यमन से मिसाइल दागे जाने के एक दिन बाद आया, जिसमें कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

इजरायली वेबसाइट यरूशलम पोस्ट के मुताबिक, नेतन्याहू ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि जिस तरह इजरायली फौज ने ईरान समर्थित संगठनों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की, उसी तरह हम हूतियों के खिलाफ भी हमले करेंगे। हूतियों का वही अंजाम होगा, जो इजरायल से टकराने वाले का होता है। नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल ही नहीं अमेरिका समेत कई देश हूतियों को अंतरराष्ट्रीय जहाजरानी और अंतरराष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था के लिए खतरा मानते हैं।

इजरायल के यमन में हवाई हमले
इजरायल के लड़ाकू विमानों ने बीते हफ्ते यमन में बिजलीघरों और बंदरगाह को निशाना बनाते हुए हमले किए थे। अमेरिका ने भी यमन में हमले किए हैं। शनिवार को अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने यमन की राजधानी सना में हूतियों के एक मिसाइल भंडारण सुविधा और एक कमांड-एंड-कंट्रोल सुविधा पर हवाई हमले किए। इजरायल और यमन के हूती विद्रोहियों के बीते साल अक्टूबर से ही तनातनी चल रही है। हूतियों ने गाजा में हमास के समर्थन में इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं। इसके जवाब में अमेरिका, ब्रिटेन और इजरायल ने यमन में हवाई हमले किए हैं।

इजरायली सेना दक्षिणी लेबनान में ईरान समर्थित हिजबुल्लाह को बड़ा नुकसान करने में कामयाब रहा है। गाजा में भी इजरायल ने हमास को बड़ी चोट पहुंचाई है। ऐसे में अब इजरायल और अमेरिका की कोशिश यमन में हूतियों को कमजोर करने पर है। यमन के हूती विद्रोहियों ने बीते साल गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद हमास के समर्थन का ऐलान किया है। हूतियों ने यमन के पास लाल सागर में इजरायल और अमेरिकी जहाजों पर हमले किए हैं।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...