13 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसुनीता विलियम्स की हेल्थ से खेल रहा नासा? फिर टाली वापसी तो...

सुनीता विलियम्स की हेल्थ से खेल रहा नासा? फिर टाली वापसी तो एक्सपर्ट ने जताई स्वास्थ्य पर चिंता

Published on

वॉशिंगटन

अंतरिक्ष स्टेशन पर जून से फंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को धरती पर वापसी की उम्मीदों को एक बार फिर झटका, जब उनकी वापसी को मार्च तक के लिए टाल दिया गया। इस तरह से उनका मिशन 8 दिनों का मिशन 9 महीने से लंबा खिंच गया है। अब उनका नाम नासा के उन अंतरिक्ष यात्रियों की सूची में शामिल हो सकता है, जिन्होंने अंतरिक्ष में 300 से ज्यादा दिन बिताए हैं। अब तक केवल 5 अंतरिक्ष यात्री इतना लंबा मिशन पूरा कर सके हैं। इस बीच हेल्थ एक्सपर्ट ने अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर नई चिंताएं जाहिर की हैं।

खुद से चलना होगा मुश्किल
बायोमेडिकल इंजीनियर डॉ. जॉन जैक्विश ने डेलीमेल को बताया कि ‘जब तक दोनों अंतरिक्ष यात्री धरती पर वापस आएंगे, उन्हें नाजुक फ्रैक्चर का अत्यधिक जोखिम होगा।’ उन्होंने कहा कि ‘वे शायद खुद से चलने में सक्षम नहीं होंगे। अंतरिक्ष यान से उन्हें उतारने में स्ट्रेचर की मदद लेनी पड़ सकती है और शरीर को फिर से तैयार करने में महीनों लगेंगे।’

अंतरिक्ष में लंबे मिशन के बाद अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ऐसा होना असामान्य नहीं है, लेकिन डॉक्टरों ने सुनीता विलियम्स के लिए विशेष चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि विलियम्स में पहले से ही वजन कम होने और कमजोरी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, नासा ने इस अफवाहों का खंडन किया है।

मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरा
डेलीमेल से ही बात करते हुए कैलिफोर्निया स्थित साइकोलॉजिस्ट कैरोल लिबरमैन ने कहा कि विलियम्स और विल्मोर को मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य के लिए भी खतरे का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यात्रियों को तनाव से निपटने का तरीका सिखाया जाता है, लेकिन 300 दिनों का यह उतार-चढ़ाव उनकी अपेक्षाओं से परे है। लिबरमैन ने कहा कि अंतरिक्ष यात्रा खुद को वापसी के लिए दी गई तारीख के लिए तैयार करते हैं, लेकिन हर बार इसमें देरी होती है तो यह उनके दिमाग पर असर डालता है।

इस बीच सुनीता विलियम्स का अंतरिक्ष स्टेशन से नया वीडियो सामने आया है, जिसे नासा ने जारी किया है। इस वीडियो में सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर दूसरे अंतरिक्ष यात्रियों के साथ क्रिसमस बनाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान अंतरिक्ष स्टेशन से धरती पर लोगों को क्रिसमम का बधाई संदेश भेजा।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...