10.6 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदूसरा अमेरिकी F/A-18 फाइटर जेट बाल-बाल बचा, फिर लाल सागर में अपने...

दूसरा अमेरिकी F/A-18 फाइटर जेट बाल-बाल बचा, फिर लाल सागर में अपने ही जेट को बनाया निशाना!

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिकी नौसेना का जंगी जहाज USS Gettysburg ने जिस रात एक F/A-18 फाइटर जेट को SAM मिसाइल से हिट किया था. उसी रात उसने दूसरे जेट को भी निशाना बनाया था. लेकिन दूसरा जेट बाल-बाल बच गया. कहानी ऐसी है कि पहले जेट को फ्रैंडली फायर में टारगेट करने के बाद गेटिसबर्ग ने दूसरी सरफेस-टू-एयर मिसाइल लॉन्च की. ये मिसाइल दूसरे जेट के लिए थी लेकिन वो जेट मात्र 100 फीट की दूरी से बच गया.

दूसरा फाइटर जेट सफलतापूर्वक एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस हैरी एस. ट्रूमन पर उतर गया. इससे पहले भी यही घटना हुई थी. दूसरे जेट ने मिसाइल से बचने के लिए कई बार डिफेंसिव मैन्यूवर्स किए. ये घटना तब की है जब अमेरिका हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर रही थी. इस घटना के बाद से गेटिसबर्ग पर मौजूद क्रू की ट्रेनिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि मिसाइल दागने का दावा हूती भी कर रहे हैं.

आपको बता दें कि जिस फाइटर जेट को निशाना बनाया जा रहा है, उसकी कीमत 473 से 484 करोड़ रुपए है. क्योंकि फाइटर जेट की कीमत उसके वैरिएंट के आधार पर होती है. लाल सागर में इस समय अमेरिका की किस्मत कुछ सही दिख नहीं रही है. बैठे-बिठाए एक गलती से अपना करोड़ों का नुकसान कर लिया.

इस फाइटर जेट की खासियत
F/A-18 फाइटर जेट में दो पायलट बैठ सकते हैं. असल में पायलट एक ही होता है, दूसरा वाला वेपन सिस्टम ऑफिसर होता है. 56.1 फीट लंबे इस फाइटर जेट की विंगस्पैन 40.5 फीट होता है. 15.5 फीट ऊंचे इस फाइटर जेट का खाली वजन 10,433 किलो. यानी न हथियार लगा हो न ही ईंधन भरा हो. लेकिन जब ये जंग के लिए टेकऑफ करता है, तब इसका वजन 23,451 किलोग्राम हो जाता है.

यह अधिकतम 1915 km/hr की स्पीड से उड़ान भरता है. अधिकतम 50 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है. संमदर के ऊपर इसकी उड़ान की गति धीमी होती है. यह 1296 km/hr की गति से उड़ता है. वैसे इसकी रेंज 2017 किलोमीटर है. लेकिन कॉम्बैट रेंज 740 किलोमीटर ही है. क्योंकि तब इसमें हथियार लगे रहते हैं.

हथियार ऐसे की दुश्मन कांप जाए
इस फाइटर जेट में एक 20 मिलिमीटर की 6-बैरल वाली वल्कन रोटनी कैनन लगी होती है. जो एक मिनट में 578 राउंड गोलियां दागती हैं. इसके अलावा इसमें कुल मिलाकर 9 तरह के हथियारों का मिश्रण लगा सकते हैं. इसमें 70 mm के हाइड्रा 70 रॉकेट्स या 127 mm के जूनी रॉकेट्स लगा सकते हैं.

इसके अलावा हवा से हवा में मार करने वाली 2 AIM-9 Sidewiner विंगटिप पर या 8 AIM-9 Sidewinder डबल रैक के साथ लगा सकते हैं. 4 ASRAAM या 4 IRIS-T या 8 AMRAAM डबल रैक मिसाइल लगा सकते हैं. 2 स्पैरो मिसाइल लगाने की भी व्यवस्था रहती है.

हवा से सतह पर मार करने वाली कई तरह की मिसाइलें लगा सकते हैं. जैसे- मैवरिक, स्लैम-ईआर, एआरएम, जेएसओड्ब्लू, जेएएसएसएम या टॉरस क्रूज मिसाइल. एंटी शिप मिसाइल या फिर 11 तरह के बमों में से कोई लगाया जा सकता है. इस फाइटर जेट से बी83 या बी61 न्यूक्लियर बम भी लगा सकते हैं.

 

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...