11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यआप नेताओं के घर में आधार बनाने की मशीन... सीएम योगी ने...

आप नेताओं के घर में आधार बनाने की मशीन… सीएम योगी ने दिल्ली में अवैध रोहिंग्याओं पर केजरीवाल को घेरा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली चुनाव में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की एंट्री हो गई है। राजधानी के किराड़ी में रैली के दौरान सीएम योगी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा। सीएम योगी ने दिल्ली सरकार को अवैध रोहिंग्याओं के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने दिल्ली में उद्योगों का विकास नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा।

सीएम योगी ने आप पर राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। सीएम योगी ने कहा कि आप नेताओं के घर में आधार बनाने की मशीन है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी घुसपैठियों को आधार बांट रही है। रोहिंग्या को दिल्ली में बसाया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, इन्होने दिल्ली में दंगे करवाए।

दिल्ली में कूड़े के ढेर पर साधा निशाना
यूपी के सीएम ने दिल्ली सरकार को सफाई के साथ ही शिक्षा के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था जर्जर हो चुकी है। यूपी सीएम ने कहा कि आम आदमी सरकार यमुना की सफाई में विफल रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपना वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने पंजाब की महिलाओं के दिल्ली में प्रदर्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में महिलाओं को पैसे नहीं मिले। योगी ने कहा कि इन लोगों का काम झूठ फैलाना है।

चुनाव में पुजारियों की आई याद
सीएम योगी ने दिल्ली सरकार की पुजारी-ग्रंथी योजना को लेकर भी आप पर निशाना साधा। योगी ने कहा कि पहले इन लोगों ने मौलवियों को पैसे देने का ऐलान किया था। उन लोगों का कई महीने का भुगतान लंबित पड़ा है। अब इस मुद्दे को कमजोर करने के लिए इन्होंने पुजारियों को पैसे देने की घोषणा कर दी। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या दिल्ली सरकार ने किसी धार्मिक स्थल के विकास के लिए कोई काम किया है। सीएम योगी ने यूपी में महाकुंभ के आयोजन का भी जिक्र किया।

…वो जनता को भी धोखा देगा
सीएम योगी ने कहा कि केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया, जो गुरु को धोखा दे सकता है वो जनता को भी धोखा देगा। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तस्वीर को बदसूरत कर दिया। आम आदमी पार्टी को सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं, महाकुंभ में अच्छी और शानदार सड़कें हैं। दिल्ली में सड़कों में गड्ढा है कि गड्ढों में सड़क है पता नहीं लगता। AAP झूठ बोलने की एटीएम मशीन है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...