15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यहिंदू नाम से लाइसेंस, चला रहे थे मुस्लिम, गुजरात में GSRTC ने...

हिंदू नाम से लाइसेंस, चला रहे थे मुस्लिम, गुजरात में GSRTC ने 27 होटलों के रद्द किए लाइसेंस, नहीं रुकेंगी बसें

Published on

अहमदाबाद

हिंदू नाम से लाइसेंस लेकर होटल मुस्लिमों के चलाने के खुलासे पर गुजरात सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। गुजरात सरकार के परिवहन विभाग ने ऐसे 27 होटलों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। अब इन होटलों पर गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) की बसें नहीं रुकेंगी। पहले इन होटलों पर जीएसआरटीसी की बसें रूकती थीं क्योंकि इन होटल को संचालकों ने हिंदू नाम का हवाला देकर लाइसेंस लिए थे। गुजरात सरकार के होटलों की सूची भी जारी कर दी है। गुजरात में परिवहन विभाग की जिम्मेदारी हर्ष संघवी संभाल रहे हैं। हर्ष संघवी राज्य के गृह राज्य मंत्री के साथ खेलकूद मंत्री भी हैं।

27 होटलों ‘सर्जिकल स्ट्राइक’
जांच में खुलासा हुआ है कि पिछले एक वर्ष में जीएसआरटीसी (Gujarat State Road Transport Corporation) से हिंदू नाम का उल्लेख करके जीएसआरटीसी से होटलों ने खुद को अटैच करके लाइसेंस प्राप्त किए थे, लेकिन मौके पर इनका संचालन मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा किया जा रहा था। जीएसआरटीसी की तरफ से ऐसे होटलों की सूची भी जारी की गई है। हर्ष संघवी पहले भी बतौर गृह मंत्री लव जिहाद के खिलाफ कड़ी संदेश दे चुके हैं। वह पहचान छुपाकर धोखा देने वालों पर सख्त रवैया करते आए हैं। अब उनके आधीन आने वाले विभाग ने 27 होटलों पर गाज गिरा दी है। परिवहन विभाग के नियम के अनुसार राज्य में जीएसआरटीसी की बसें उन्हीं होटल पर रुकती हैं जो निगम से लाइसेंस प्राप्त हैं।

यूपी में हुआ था एक्शन
पिछले साल कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार ने कड़ा फैसला लिया था। इसमें कांवड़ रूट पर पड़ने वाले होटलों को संचालक का नाम लिखने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद काफी विवाद हुआ था। कांवड़ यात्रा नेम प्लेट विवाद में योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया था। राज्य सरकार ने अपने फैसले का बचाव करते हुए नेम प्लेट विवाद में दायर याचिकाओं का विरोध किया था। तब सरकार ने कहा कि कांवड़ियों की धार्मिक भावना का ख्याल रखते हुए यह फैसला लिया गया।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...