15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यजलगांव ट्रेन हादसे में मारे गए 13 लोगों में 4 विदेशी, रेलवे...

जलगांव ट्रेन हादसे में मारे गए 13 लोगों में 4 विदेशी, रेलवे ने बताया- किस देश के थे रहने वाले

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के जलगांव में ट्रेन दुर्घटना में मारे गए 13 लोगों में से चार की पहचान नेपाल के नागरिक के तौर पर हुई है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मारे गए नेपाल के इन नागरिकों में एक लड़का और दो महिलाएं शामिल हैं। महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार शाम मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में चेन खींचने की घटना के बाद कुछ यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए। हालांकि पास की पटरी से गुजर रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 15 व्यक्ति घायल हो गए।

मारे गए नेपाली नागरिक की हुई पहचान
विशेष पुलिस महानिरीक्षक दत्तात्रेय कराले ने बताया कि हमने अब तक 13 में से आठ शवों की पहचान कर ली है, जिनमें से दो की पहचान उनके आधार कार्ड से हुई है। जलगांव जिला सूचना अधिकारी युवराज पाटिल ने बताया कि मरने वाले आठ लोगों में से चार नेपाल के निवासी थे। अधिकारियों की ओर से उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार, दुर्घटना में मारे गए चार नेपाली नागरिकों की पहचान कमला नवीन भंडारी (43) (जो मुंबई के कोलाबा में रहती थीं), जवाकला भाटे (60) (जो ठाणे के भिवंडी में रहती थीं), लच्छीराम खटारू पासी (40) और इम्तियाज अली (11) के रूप में हुई है।

घायलों का चल रहा इलाज
घायलों में से 10 का अभी इलाज किया जा रहा है, जिनमें नौ का पचोरा सिविल अस्पताल में और एक का जलगांव शहर के एक अस्पताल में इलाज हो रहा है। पाटिल ने बताया कि मामूली रूप से घायल अन्य लोगों को छुट्टी दे दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि मध्य रेलवे कर्मियों की टीम ने बुधवार रात अस्पतालों का दौरा किया और नौ घायल यात्रियों को 2.70 लाख रुपये की अनुग्रह राशि वितरित की। मध्य रेलवे के अधिकारियों ने पहले बताया था कि दुर्घटना उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले के पचोरा शहर के पास माहेजी और परधाडे स्टेशनों के बीच हुई, जब बुधवार शाम करीब चार बजकर 45 मिनट पर किसी ने ट्रेन की चेन खींच दी। इसके बाद लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस रुक गई।

पटरी पर कैसे कूद गए यात्री
अधिकारियों के अनुसार, पुष्पक एक्सप्रेस में सवार कुछ यात्री आग लगने के डर से जल्दबाजी में बगल की पटरियों पर कूद गए और बेंगलुरु से दिल्ली जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने हालांकि इस बात से इनकार किया कि कोच के अंदर किसी चिंगारी या आग के कारण यात्रियों ने अलार्म बजाया था।

मारे गए यात्रियों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा
स्विटजरलैंड के दावोस से एक वीडियो संदेश में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि ट्रेन में सवार कुछ यात्रियों को गलती से लगा कि ट्रेन से धुआं निकल रहा है और वे कूद गए। दुर्भाग्य से, वे दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गए यात्रियों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। रेलवे बोर्ड ने अलग से मृतकों के परिजनों को 1.5-1.5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये और मामूली रूप से घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...