16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedसोना बना रहा रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड, बड़ी छलांग लगाकर 89 हजार के...

सोना बना रहा रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड, बड़ी छलांग लगाकर 89 हजार के पार, अब कितने हो गए दाम?

Published on

नई दिल्‍ली

सोने की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है। शुक्रवार को स्‍थानीय सराफा बाजार में सोना 1,300 रुपये चढ़कर 89,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, आभूषण और खुदरा विक्रेताओं की जबरदस्त खरीदारी की वजह से सोने में यह तेजी आई है। चांदी भी 2,000 रुपये की छलांग लगाकर 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो चार महीने का सबसे ऊंचा स्तर है। विशेषज्ञों का कहना है कि कमजोर डॉलर और अमेरिकी टैरिफ नीतियों के कारण सोने में तेजी का रुख बना हुआ है।

सोने की कीमतों में लगातार तेजी का दौर जारी है। शुक्रवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपये की बढ़त के साथ 89,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। गुरुवार को इसका भाव 88,100 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 1,300 रुपये बढ़कर 89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि इसका पिछला बंद भाव 87,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चांदी 2,000 रुपये चमकी
चांदी की चमक भी शुक्रवार को बढ़ी। चांदी 2,000 रुपये की तेजी के साथ 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के चार महीने के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। गुरुवार को चांदी 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक, जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी के अनुसार, ‘कमजोर डॉलर सूचकांक और अमेरिकी शुल्क नीतियों से मिले लगातार समर्थन के कारण सोने की कीमतों में तेजी जारी रही।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अब ध्यान आगामी अमेरिकी खुदरा बिक्री के आंकड़ों पर है। यह सोने की अगली चाल को प्रभावित कर सकता है।’

अन‍िश्‍च‍ितता बढ़ने से सोने में तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में तेजी देखी गई। अप्रैल डिलीवरी वाला कॉमेक्स सोना वायदा 6.49 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,951.89 डॉलर प्रति औंस हो गया। हाजिर सोना भी बढ़कर 2,929.79 डॉलर प्रति औंस पर रहा। कोटक सिक्योरिटीज के मुताबिक, कॉमेक्स सोना वायदा लगातार तीसरे दिन तेजी पर रहा और 2,960 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर को छुआ। यह लगातार सातवां हफ्ता है जब सोने में तेजी का रुख बना हुआ है। अगस्त 2020 के बाद से यह सबसे लंबा तेजी का दौर है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कई देशों पर टैरिफ लगाने के फैसले से वैश्विक व्यापार और आर्थिक स्थिति में अनिश्चितता बढ़ी है। इस वजह से निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इससे सोने की कीमतों में तेजी आ रही है। एशियाई बाजारों में कॉमेक्स चांदी वायदा लगभग चार फीसदी बढ़कर 34 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस तरह सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं में तेजी का रुख बना हुआ है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अमेरिकी खुदरा बिक्री के आंकड़े सोने की कीमतों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Latest articles

कर्ज चुकाने पहुंचे किसान पर ही बढ़ा ब्याज का बोझ, नियमों में फंसे किसान परेशान

भोपाल। मप्र में सहकारिता विभाग के नियम और गेहूं खरीदी की तारीखों के बीच...

बीजेपी पार्षद के ‘लापता’ होने के बंटे पम्पलेट्स जानकारी देने वाले को 5 हजार का इनाम घोषित

भोपाल। राजधानी के वार्ड-61 (अवधपुरी क्षेत्र) में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई,...

बुजुर्ग महिला से लूट करने वाला नकाबपोश बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने नटखट चौक पर निकाला जुलूस

भोपाल। राजधानी में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले शातिर अपराधी...

रसूखदारों के आलीशान मकानों में पकड़ी गई बिजली चोरी, चल रहे थे कोल्ड स्टोरेज और कारखाने

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...