12.9 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यप्रयागराज में कुम्भ स्नान करने आ रहे बस-बोलेरो की भयानक टक्कर, 10...

प्रयागराज में कुम्भ स्नान करने आ रहे बस-बोलेरो की भयानक टक्कर, 10 लोगों ने गंवाई जान

Published on

प्रयागराज ,

यूपी के प्रयागराज में बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे का मंजर बेहद खौफनाक था, जहां बोलेरो और बस की आमने-सामने की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से अधिक घायल हो गए. दोनों वाहनों की टक्कर की आवाज इतनी तेज थी क‍ि आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. उन्होंने देखा कि बोलेरो सवार लोगों के शव वाहन में बुरी तरह फंसे हुए थे. पुलिस को उन्हें बाहर निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा. गैस कटर से बोलेरो के पार्ट्स काटे गए, फिर उसमें फंसे शव बाहर निकाले गए.

हादसे की तस्वीरें को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मिर्जापुर-प्रयागराज हाइवे पर बोलेरो और यात्री बस की टक्कर कितनी भीषण थी. इसमें बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. उसका अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया. वाहन के अंदर सीटों पर खून ही खून फैला दिखा. वहीं, बस का भी अगला हिस्सा डैमेज हो गया था. देखें वीडियो-

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मरने वाले सभी 10 लोग बोलेरो में सवार थे, जो छत्तीसगढ़ के कोरबा के रहने वाले थे. ये लोग महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज आ रहे थे. वहीं, मध्य प्रदेश की प्राइवेट बस संगम स्नान के बाद श्रद्धालुओं को लेकर मिर्जापुर की ओर जा रही थी. इसी दौरान बस और बोलेरो में आमने-सामने की जोरदार टक्‍कर हो गई. ये हादसा प्रयागराज के मेजा इलाके में रात डेढ़ बजे के करीब हुआ.

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के बाद का मंजर बहुत डरावना था. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में बैठे कुछ लोग छिटककर सड़क पर जा गिरे. कई शवों के हाथ टूट गए थे तो कुछ का सिर फट गया था. शवों को बोलेरो से निकालने में कई घंटे लगे. गाड़ी के अंदर खून फैला हुआ था. मौके पर चीख-पुकार मची थी. बस सवार लोग भी दहशत में आ गए.

मामले में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान करने के लिए जा रहे थे, तभी बोलेरो कार हाइवे पर एक बस से टकरा गई. डीसीपी ने बताया कि बोलेरो में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि बस में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटना का जायजा लिया, साथ ही मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से पूरी जानकारी ली.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज जिले में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया है. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करने को कहा. सीएम ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

Latest articles

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...

भोपाल में जल संकट: गर्मी की शुरुआत में ही मचा त्राहि-त्राहि, झुग्गी बस्तियों में टैंकरों के भरोसे जनता

भोपाल। राजधानी में गर्मी का पारा चढ़ते ही पेयजल की किल्लत ने विकराल रूप...

वसुंधरा राजे के ‘कथित पत्र’ पर बवाल: मप्र कांग्रेस आईटी सेल के 3 कार्यकर्ता हिरासत में, तन्खा पहुंचे हाई कोर्ट

भोपाल। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल...

भोपाल स्टेशन पर टला बड़ा हादसा: जोधपुर एक्सप्रेस के पावर कोच में लगी आग, ऑटोमैटिक फायर सिस्टम ने पाया काबू

भोपाल। राजधानी के मुख्य रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया,...

More like this

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...