12.9 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यबीजेपी संगठन में पद दिलाने के नाम पर 50 लाख ठग लिए,...

बीजेपी संगठन में पद दिलाने के नाम पर 50 लाख ठग लिए, फतेहपुर के BJP जिला अध्यक्ष पर आरोप

Published on

फतेहपुर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी में सियासी भूचाल मचा हुआ है। दरअसल, बीजेपी बुंदेलखंड कानपुर के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजीत कुमार गुप्ता का एक पत्र सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। पत्र में पार्टी में अहम पद के दायित्व दिलाने के एवज में भाजपा के जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल का बीजेपी नेता से पार्टी फंड में 50 लाख रुपये जमा कराने का जिक्र है। आरोप है कि उसने नगद रुपये दिए हैं, लेकिन पार्टी फंड में न तो रुपये जमा कराए गए और न ही उन्हें दिया गया आश्वासन पूरा किया गया। इस पूरे मामले की पीड़ित नेता ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को शिकायती पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है।

बांदा की रहने वाले हैं पीड़ित भाजपा नेता
जानकारी के अनुसार, अजीत कुमार गुप्ता बांदा जिले के कस्बा स्थित नाथ विहार कॉलोनी के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया के एक्स पर एक लेटर वायरल हो रहा है। लेटर में जिक्र है कि अजीत गुप्ता बीजेपी के कानपुर-बुंदेलखंड के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री एवं भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। पत्र में अजीत गुप्ता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी संगठन में उचित दायित्व दिलाने के नाम पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल ने कानपुर-बुंदेलखंड के मौजूदा प्रांतीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के जरिये अजीत गुप्ता से पार्टी फंड में 50 लाख रुपये जमा कराने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने यह रुपये जिला अध्यक्ष को कैश दिए थे।

बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री सुनील बंसल से की शिकायत
आरोप है कि उनके और पार्टी के साथ विश्वास घात करते हुए जिला अध्यक्ष ने न तो उन्हें कोई पद दिलाया और न ही रुपये पार्टी फंड में जमा कराए गए। इस पूरे मामले का शिकायती पत्र अजीत गुप्ता ने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को दिया है। साथ ही लेटर के माध्यम से उन्होंने पार्टी के जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में जिला अध्यक्ष का पक्ष जानने के लिए कई बार मोबाइल पर संपर्क किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

Latest articles

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...

भोपाल में जल संकट: गर्मी की शुरुआत में ही मचा त्राहि-त्राहि, झुग्गी बस्तियों में टैंकरों के भरोसे जनता

भोपाल। राजधानी में गर्मी का पारा चढ़ते ही पेयजल की किल्लत ने विकराल रूप...

वसुंधरा राजे के ‘कथित पत्र’ पर बवाल: मप्र कांग्रेस आईटी सेल के 3 कार्यकर्ता हिरासत में, तन्खा पहुंचे हाई कोर्ट

भोपाल। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल...

भोपाल स्टेशन पर टला बड़ा हादसा: जोधपुर एक्सप्रेस के पावर कोच में लगी आग, ऑटोमैटिक फायर सिस्टम ने पाया काबू

भोपाल। राजधानी के मुख्य रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया,...

More like this

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...