6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeअमेरिका की राह पर भारत...! फूड ऑयल के आयात पर मोदी सरकार...

अमेरिका की राह पर भारत…! फूड ऑयल के आयात पर मोदी सरकार बढ़ा सकती है टैक्स, इससे महंगाई बढ़ेंगी

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनियाभर के निशाने पर हैं। कारण है उनका टैरिफ। उन्होंने भारत समेत दुनिया के लगभग हर देश पर टैरिफ लगाया है। ट्रंप का कहना है कि वह स्थानीय व्यापार को बढ़ाना देने के लिए ऐसा कर रहे हैं। भारत समेत दुनिया के कई देश भी ऐसा करते हैं। अब भारत भी अपने स्थानीय किसानों की मदद के लिए आगे आया है। जानकारी के मुताबिक भारत वनस्पति तेलों के आयात पर टैक्स बढ़ा सकता है।

रॉयटर्स के मुताबिक दो सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि भारत अपने हजारों तिलहन किसानों को घरेलू तिलहन कीमतों में गिरावट से राहत देने के लिए वनस्पति तेलों पर आयात टैक्स बढ़ा सकता है। अगर ऐसा होता है छह महीने से भी कम समय में दूसरी बार वनस्पति तेलों पर इंपोर्ट टैक्स बढ़ेगा। इस समय किसानों को वनस्पति तेल पर काफी नुकसान हो रहा है। इसलिए सरकार उनकी मदद करना चाहती है।

महंगा हो सकता है फूड ऑयल
भारत फूड ऑयल का दुनिया का सबसे बड़ा आयातक है। अगर भारत फूड ऑयल के इंपोर्ट टैक्स बढ़ाता है तो भारत को महंगी कीमत पर दूसरे देशों से यह तेल खरीदना होगा। क्योंकि नुकसान की भरपाई के लिए दूसरे देश तेल की कीमत बढ़ा देंगे। इससे भारत में यह तेल महंगा बिकेगा। इसके साथ ही पाम ऑयल, सोया ऑयल और सूरजमुखी ऑयल जैसी चीजों की विदेशों से खरीद कम हो सकती है, क्योंकि मांग में गिरावट आ सकती है।

अभी कितना है यह टैक्स?
सितंबर 2024 में भारत ने कच्चे और रिफाइंड वनस्पति तेलों पर 20% बेसिक कस्टम ड्यूटी लगाई थी। रिवीजन के बाद कच्चे पाम ऑयल, कच्चे सोया ऑयल और कच्चे सूरजमुखी ऑयल पर 27.5% इंपोर्ट ड्यूटी लगाई गई जबकि पहले यह 5.5% थी। वहीं इन तीनों तेलों के रिफाइंड ग्रेड पर अब 35.75% इंपोर्ट टैक्स लगता है।

टैक्स में वृद्धि के बाद भी सोयाबीन की कीमतें सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य से 10% से अधिक कम पर कारोबार कर रही हैं। व्यापारियों को यह भी उम्मीद है कि अगले महीने नए सीजन की आपूर्ति शुरू होने के बाद सर्दियों में बोई जाने वाली सरसों की कीमतें और गिरेंगी।

कहां से फूड ऑयल इंपोर्ट करता है भारत?
भारत अपनी वनस्पति ऑयल की लगभग दो-तिहाई मांग आयात के माध्यम से पूरी करता है। भारत मुख्य रूप से इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड से पाम ऑयल खरीदता है। वहीं अर्जेंटीना, ब्राजील, रूस और यूक्रेन से सोया ऑयल और सूरजमुखी ऑयल का आयात करता है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...