6.3 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeशेयर बाजार का ये सपोर्ट टूटा तो और मच गया भगदड़, आज...

शेयर बाजार का ये सपोर्ट टूटा तो और मच गया भगदड़, आज गिरावट के पीछे ये तीन कारण

Published on

नई दिल्ली,

अब हर उम्मीद टूटती जा रही है. फरवरी का महीना बीत गया, जो शेयर बाजार के निवेशकों के लिए सबसे बुरा महीना साबित हुआ. मार्च का आगाज भी कोहराम के साथ हुआ है. सोमवार को जब सेंसेक्स-निफ्टी ओपन हुए, तो निवेशकों के चेहरे खिले नजर आए. BSE Sensex अपने पिछले बंद 73,198.10 के मुकाबले 73,427.65 के लेवल पर खुला और मिनटों में 400 अंक से ज्यादा उछल गया. लेकिन ये खुशी ज्यादा देर टिक नहीं पाई, और फिर बाजार भरा-भराकर गिर गया.

दरअसल, सोमवार को बाजार ओपनिंग से पहले गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) पॉजीटिव संकेत दे रहे थे. खुला भी बाजार ग्रीन जोन में, लेकिन फिर उसके बाद गिरावट हावी हो गया और निफ्टी गिरकर 22004 अंक तक पहुंच गया. अगर निफ्टी फिसलकर 22000 अंक के नीचे चला जाता तो गिरावट और बढ़ जाती है. हालांकि निफ्टी का 52 वीक लो 21,281.45 अंक है, जो मार्च-2024 का आंकड़ा है. ऐसे में टेक्निकल पैरामीटर पर अगर निफ्टी 22000 का लेवल तोड़ता है तो फिर 21000 अंक तक फिसल सकता है. यानी 22000 अंक निफ्टी के लिए एक मजबूत सपोर्ट का काम कर रहा है.

सोमवार दोपहर 2 बजे सेंसेक्स (Sensex) 59 अंब गिरकर 73,138 अंक पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 13 अंक गिरकर 22111 अंक पर कारोबार कर रहा था. हालांकि इस बीच निचले लेवल से बाजार में थोड़ी रिकवरी देखने को मिल रही है. बाजार में गिरावट के तीन प्रमुख कारण ये हैं…

1. FII की बिकवाली जारी
अगर बाजार में गिरावट के कारण देखें तो विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है, शुक्रवार 28 फरवरी को 11639 करोड़ रुपये के शेयर बेच डाले. साल 2025 में अब तक FII भारतीय बाजार से करीब 1.46 लाख करोड़ रुपये निकाल चुके हैं. वहीं भारतीय बाजार से पैसे निकालकर विदेशी निवेशक चीन के बाजार में लगा रहे हैं.

2. अब बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट
मिडकैप और स्मॉल कैप कंपनियों में भारी गिरावट के बीच अब लॉर्जकैप शेयरों में बिकवाली बढ़ने लगी है. सोमवार को RIL और HDFC बैंक के शेयरों तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर कारोबार के दौरान साढ़े 3 फीसदी तक फिसल गए. जबकि HDFC बैंक के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई.

3. ग्लोबल सेंटीमेंट खराब
बाजार का सेंटीमेंट काफी खराब है. टैरिफ को लेकर अभी तक कोई रास्ता नहीं निकला है, और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी बातों पर अड़े हुए हैं, ऐसे में बाजार दबाव महसूस कर रहा है, हालांकि शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी का माहौल था.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...