12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यMUDA केस में बढ़ सकती हैं CM सिद्धारमैया की मुश्किलें, फिर उठी...

MUDA केस में बढ़ सकती हैं CM सिद्धारमैया की मुश्किलें, फिर उठी CBI जांच की मांग

Published on

बेंगलुरु,

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को मैसूर अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MUDA) जमीन आवंटन मामले में नई कानूनी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. आरटीआई कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा, जिन्होंने इस मामले में पहली शिकायत की थी, अब CBI जांच की मांग को लेकर हाई कोर्ट पहुंच गए हैं.

पहले खारिज हो चुकी है सीबीआई जांच की मांग
स्नेहमयी कृष्णा ने पहले भी कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दायर कर राज्य लोकायुक्त से मामले को CBI को सौंपने की मांग की थी. उन्होंने सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती बी.एम. को 14 प्लॉटों के आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. हालांकि, 7 फरवरी को हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी. कोर्ट ने कहा था कि लोकायुक्त की जांच निष्पक्ष थी और उसमें किसी तरह की गड़बड़ी के सबूत नहीं मिले. पहली याचिका खारिज होने के तीन हफ्ते बाद, स्नेहमयी कृष्णा ने अब फिर से हाई कोर्ट में याचिका दायर कर CBI जांच की मांग दोहराई है.

कोर्ट में दाखिल की गई पुनरीक्षण याचिका
इसके अलावा, एक पुनरीक्षण याचिका (Revision Petition) भी दाखिल की गई है, जिसमें 14 प्लॉटों पर लोकायुक्त की रिपोर्ट को चुनौती देने का अधिकार सुरक्षित रखने की बात कही गई है. यह विवाद ऐसे समय में फिर से उठा है जब कर्नाटक लोकायुक्त ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उनकी पत्नी और दो अन्य लोगों को इस मामले में क्लीन चिट दे दी थी. लोकायुक्त की जांच में पाया गया कि यह मामला पूरी तरह से सिविल नेचर का है और इसमें किसी आपराधिक कार्रवाई की जरूरत नहीं है. अब देखना होगा कि हाई कोर्ट इस मामले में CBI जांच की मांग पर क्या फैसला सुनाता है.

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...