12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यजीरो टॉलरेंस सिर्फ कागजी... जौनपुर में सपा नेता की हत्या पर योगी...

जीरो टॉलरेंस सिर्फ कागजी… जौनपुर में सपा नेता की हत्या पर योगी सरकार पर भड़कीं सांसद प्रिंया सरोज

Published on

जौनपुर:

सपा नेता की गला काट कर हत्या के बाद सपा सांसद प्रिया सरोज मंगलवार को परिजन से मिलने पहुंचीं। यहां वे प्रदेश सरकार पर हमलावर दिखीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बदतर है। जीरो टॉलरेंस की नीति कहीं दिखाई नहीं देती। योजना बनाकर सपा नेता की हत्या की गई। इसमें कई लोग शामिल थे। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करे जिससे हत्यारों को फांसी दिलाई जा सके। बता दें कि 3 मार्च को सपा नेता राजेश यादव का शव लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा गांव में टेलीफोन एक्सचेंज के पास सड़क किनारे मिला था।

प्रिया सरोज पहले तो परिजन से मिलने लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा गांव पहुंचीं। परिजन को सांत्वना देने के बाद वो सीधे मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गईं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सपा नेता की हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई है। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस ने अब तक सिर्फ एक ही आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि इसमें चार से पांच लोग शामिल थे। पुलिस जल्द ही सबको गिरफ्तार करे।

यूपी की कानून व्यवस्था बदहाल
मछली शहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज जब मीडिया से रूबरू हुईं तो उन्होंने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लूट, हत्या, अपहरण, बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। सरकार हर मोर्चे पर विफल है।

निर्मम तरीके से हुई थी सपा नेता की हत्या
लाइन बाजार के परियावा गांव निवासी राजेश यादव नाटे सक्रिय सपा कार्यकर्ता थे। उनको बूथ अध्यक्ष भी बनाया गया था। सोमवार की देर रात उनका शव गांव के ही टेलीफोन एक्सचेंज के पास सड़क किनारे मिला। उनका गला काटकर मौत के घाट उतारा गया था।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...