12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्य'लालू यादव को हमने ही बनाया...', विधानसभा में तेजस्वी पर आगबबूला हुए...

‘लालू यादव को हमने ही बनाया…’, विधानसभा में तेजस्वी पर आगबबूला हुए CM नीतीश

Published on

पटना ,

बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब देते हुए सीएम नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला. सीएम नीतीश कुमार ने कहा, “जब हमलोग आए थे तो प्रदेश कि क्या स्थिति थी? शाम को कोई घर से बाहर नहीं निकल सकता था. तुम (विपक्ष) लोगों को कुछ पता नहीं. इन मीडिया वालों से पूछ लो”.

सीएम नीतीश जब अपना संबोधन शुरू करने जा रहे थे तब तेजस्वी ने उनका खड़ा होकर विरोध किया. तो सीएम नीतीश ने उन्हें डांट दिया. नीतीश बोले- एक बार गड़बड़ किया तो आप लोगों को हटा दिए थे. दूसरी बार गड़बड़ किया तो फिर हटा दिए.

सीएम नीतीश कुमार ने कहा, “आज रात में लड़का हो, लड़की हो, महिला हो, कोई जात हो… सब रात में 11–12 बजे तक सड़क पर घूम सकता है. पहले स्वास्थ्य व्यवस्था की कैसी हालत थी. पहले स्वास्थ्य केंद्र में मुश्किल से एक से दो मरीज आते थे. लेकिन, ये संख्या बढ़कर अब 11 हजार तक पहुंच गई. अस्पतालों में दवाइयां अब उपलब्ध रहती हैं”.

सीएम नीतीश ने विपक्ष पर हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने का भी आरोप लगाया. सीएम ने कहा, “हिंदू-मुस्लिम का पहले झगड़ा कितना होता था. मुसलमान को कुछ होता था उसको बचाने का कोई उपाय करते थे. तुम्हारे पिता लालू प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री मैंने बनाया. तुम्हारी जाति वाले कहते थे- ऐसा मत करो. ये बच्चा है, इसे कुछ पता नहीं. उन्होंने क्या काम किया है यह जब जानते हैं”.

सीएम नीतीश ने सरकार के कामों को गिनाते हुए बोले- दो लाख 74 हजार शिक्षकों की बहाली की. नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया. पंचायती राज और नगर निकाय में 50 फीसदी महिलाओं को आरक्षण दिया. 2013 में महिला पुलिस को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया. पुलिस की बहाली में तेजी लाया. कब्रिस्तानों की घेरबंदी करवाई. एनडीए सरकार सभी जातियों धर्मों के कार्यों को पूरा करने के लिए संकल्पत है.

 

 

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...