12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : पत्नी के प्रेम संबंध से परेशान बैंक कर्मी ने...

उत्तर प्रदेश : पत्नी के प्रेम संबंध से परेशान बैंक कर्मी ने की खुदकुशी, प्रेमी दे रहा था धमकी

Published on

बरेली ,

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले खुदकुशी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि बैंक के संविदा कर्मचारी राजेंद्र पाल ने पत्नी के प्रेम संबंधों और उसके प्रेमी की धमकियों से तंग आकर जहर पीकर आत्महत्या की.

परिजनों का कहना है कि राजेंद्र की शादी 12 साल पहले हुई थी. कुछ समय से उनकी पत्नी का गांव के ही एक युवक टिंकू यादव से अवैध संबंध था. राजेंद्र ने कई बार उसे समझाया, लेकिन वह नहीं मानी और लगातार प्रेमी से बात करती रही.

जहर पीकर युवक ने की खुदकुशी
रविवार को टिंकू यादव ने राजेंद्र को अपने घर बुलाया और धमकी दी कि वह अपनी पत्नी को छोड़ दे, वरना उसे मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगा. इस धमकी के बाद राजेंद्र डिप्रेशन में चले गए. सोमवार रात में राजेंद्र ने जहर पी लिया. परिवार को जब इसकी जानकारी मिली, तो तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों की तहरीर पर आरोपी टिंकू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...