12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्य'झारखंड के खदानों को कर देंगे बंद', हेमंत सोरेन ने 1.36 लाख...

‘झारखंड के खदानों को कर देंगे बंद’, हेमंत सोरेन ने 1.36 लाख करोड़ रुपए बकाया को लेकर केंद्र को फिर दी चेतावनी

Published on

गिरिडीह

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के 52वें स्थापना दिवस पर केंद्र सरकार से बकाया राशि की मांग की। सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।हेमंत सोरेन ने जेएमएम के स्थापना दिवस पर कहा कि अगर केंद्र सरकार 1.36 लाख करोड़ रुपये का बकाया नहीं देती है, तो राज्य की खदानें बंद कर दी जाएंगी। यहां से एक छटाक भी खनिज नहीं जाने दिया जाएगा।

मंईयां योजना की राशि कुछ लोग फर्जी तरीके से निकाल रहे
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए राशि नहीं मिली, इसलिए राज्य सरकार ने अबुआ आवास योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री ने राज्य की बिगड़ी हुई आर्थिक स्थिति के लिए पिछली सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि अब राज्य तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने महिलाओं के लिए ‘मंईयां योजना’ का जिक्र किया और कहा कि कुछ लोग फर्जी तरीके से पैसे निकाल रहे हैं। सोरेन ने केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप भी लगाया और कहा कि राज्य सरकार लोगों को आर्थिक मदद दे रही है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बार-बार बकाया राशि देने से बच रही है। इसके लिए अब फिर से लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने आगे कहा कि गरीबों को उनका हक संघर्ष से ही मिलता है। इसलिए हमें लड़ाई लड़कर अपना हक लेना होगा।

दलदल से निकालने में 5 साल लग गए
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछली सरकार ने राज्य को बहुत खराब स्थिति में छोड़ दिया था। राज्य को काफी पीछे धकेल दिया है। उन्होंने बताया कि राज्य को ऐसे दलदल में धकेल दिया गया था कि उसे निकालने में 5 साल लग गए। अब अगले 5 सालों में राज्य को इतना आगे बढ़ाया जाएगा कि पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि नीति आयोग भी मानता है कि झारखंड देश के उन 4 राज्यों में शामिल है जो तेजी से विकास कर रहे हैं।

महिलाओं के विकास लिए बजट का आधा हिस्सा
गरीबों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मंईयां सम्मान योजना’ के तहत पहले 1000 रुपये देने की घोषणा की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बजट का आधा हिस्सा महिलाओं के लिए खर्च किया जा रहा है। हालांकि, कुछ लोग फर्जी तरीके से इस राशि का गबन कर रहे हैं। जानकारी मिली है कि ये चतुर लोग फर्जी तरीके से राशि की निकासी कर ले रहे हैं। ऐसा होने नहीं दिया जायेगा।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...