8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभेल न्यूज़परमाणु ऊर्जा साइट के लिए बीएचईएल भोपाल से पहली पीसीपी मोटर रवाना

परमाणु ऊर्जा साइट के लिए बीएचईएल भोपाल से पहली पीसीपी मोटर रवाना

Published on

भेल भोपाल।

बीएचईएल के प्रमुख-एनपीसीआईएल (क्यूएस) विवेक अग्रवाल ने बीएचईएल भोपाल के लॉजिस्टिक विभाग से पहली पीसीपी मोटर को हरी झंडी दिखाकर परमाणु ऊर्जा साइट के लिए रवाना किया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार उपाध्‍याय, महाप्रबंधक (ऑपरेशन), रूपेश तेलंग, महाप्रबंधक (फीडर), विपुल अग्रवाल, महाप्रबंधक (एमएम), अविनाश चन्‍द्रा, महाप्रबंधक (डब्‍ल्‍यूईएक्‍स, एमओडी, एलजीएक्‍स एवं टीसीबी-ऑपरेशन) सहित अन्‍य विभागों के महाप्रबंधकगण तथा अधिकारी—कर्मचारी उपस्थित थे।

यह मोटर 6000 किलोवाट की है जो बीएचईएल द्वारा जर्मन कंपनी केएसबी के माध्यम से एनपीसीआईएल के लिए बनाया जा रहा है। इन मोटरों का उपयोग प्राथमिक कूलेंट पंप (पीसीपी) के साथ परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों के लिए किया जाएगा। यह मोटर गुणता के सभी कड़े मापदंडों पर खरा उतरा है। एनपीसीआईएल से बृजमोहन शर्मा, अजय श्रीवास्तव, मोहम्मद इसरार, अंकुश जाखोत्रा एवं सुश्री प्रियंका अग्रवाल तथा केएसबी से शैलेंद्र चौरे और आलोक कुमार उपस्थित थे। बीएचईएल ने गुणता के सभी मानदण्‍डों पर सफल उत्पादों का निर्माण कर ग्राहकों के विश्‍वास को और सुदृढ़ किया है।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

बीएचईएल प्रबंधन को यूनियनों ने सौंपा ज्ञापन, वेतनमान और बोनस सहित कई मांगें उठाईं

भोपाल। भेल भोपाल में कार्यरत कर्मचारी यूनियनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को...

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...