8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यबिहार में फेल होता रहा है BJP के चाणक्य का गणित! चुनाव...

बिहार में फेल होता रहा है BJP के चाणक्य का गणित! चुनाव से पहले अमित शाह के दौरे की रणनीति समझिए

Published on

पटना

चुनाव चाहे किसी भी पद के लिए हो या किसी भी राज्य के विधानसभा का गृह मंत्री अमित शाह एक विशेष रणनीतिकार माने जाते रहे हैं। वे सफलता का रिकॉर्ड भले यूपी, हरियाणा और दिल्ली में कायम कर पाए पर बिहार उनके लिए पहले भी चुनौती रहा है। इस बार क्या होता है यह तो भविष्य बताएगा। पर बिहार अभियान का रिकॉर्ड उनके लिए खराब ही रहा है। जानते हैं बिहार के परिप्रेक्ष्य में कब और कहां चूकते रहे हैं अमित शाह।

सीमांचल अभियान और शाह
दरअसल, बिहार की जीत की परिकल्पना करने वाले अमित शाह ने नीतीश कुमार का साथ छोड़ते ही ये मान लिया कि सीमांचल के बिना भाजपा नीत सरकार बननी मुश्किल है। तब अमित शाह ने बड़ी ही सूक्ष्म अंदाज में बांग्लादेशी घुसपैठ का मसला उठाया। आतंकवादी का मसला उठाया। इस क्रम में सीमांचल का दौरा भी कई बार किया। उनका सीमांचल मिशन 2015 में मिली शिकस्त के बाद ही शुरू हुआ। सितम्बर 2022 में तो किशनगंज और पूर्णिया में जनसभा भी की।

क्या रही रणनीति?
सूत्र बताते हैं कि सीमांचल में वे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर वाले मॉडल पर चल पड़े। ऐसे में उन्हें पता था कि सीमांचल में मुस्लिम मतों की अधिकता है। जीत के फैक्टर भी बनते आ रहे हैं। दूसरा फैक्टर ये है कि अगर मुस्लिम उम्मीदवार न हो तब भी वे बीजेपी के उम्मीदवार को पसंद न कर लालू यादव या नीतीश कुमार के उम्मीदवार को करते हैं। ऐसे में उनका प्लान ये रहा कि विभिन्न पार्टियों में बंटे हिंदू जातियों को भगवाकरण किया जाए। और वे इस मॉडल पर उतर कर धरातल स्तर पर जातियों के बीच कार्य करने को हरी झंडी भी दिए।

सीमांचल में उठाया मुद्दा
सक्रियता के साथ सीमांचल में बांग्लादेशी घुसपैठ और आतंकवादी मुद्दे को उठाया गया पर तात्कालिक प्रभाव की जो अपेक्षा थी वो पूरी नहीं हुई। किशनगंज से कांग्रेस के मोहम्मद जावेद, पूर्णिया से पप्पू यादव, कटिहार से तारिक अनवर जीत गए। अमित शाह का सीमांचल अभियान फुस्स हो गया। याद कीजिए लोकसभा चुनाव 2024 के पूर्व का समय जब वे नीतीश कुमार पर काफी आक्रामक अंदाज में हमलावर थे। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा जमकर नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे थे। सम्राट चौधरी ने तो पगड़ी ही बांध ली कि नीतीश कुमार को सत्ता से हटाए ये पगड़ी नहीं उतारेंगे।

अमित शाह की हुंकार
नवादा के हिसुआ के जनसभा में भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फिर दोहराया कि आप लोगों और ललन बाबू को ये स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं। और यह भी कहा कि कुमार कभी भी प्रधानमंत्री बनने के अपने सपने को पूरा नहीं कर पाएंगे क्योंकि इस पद के लिए कोई रिक्ति नहीं है। लेकिन हुआ क्या? एनडीए गठबंधन से जदयू के अलग होने के बाद बीजेपी प्रदेश नेतृत्व अपने तमाम गठबंधन दल के साथ केंद्रीय नेतृत्व को यह भरोसा नहीं दिला पाया कि 2024 का प्रदर्शन 2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम जैसा होगा।

जेडीयू की महता
राजद के 30 प्रतिशत वोट बैंक के साथ अन्य पिछड़ा और दलित का एक हद तक मिलने वाले वोट का नुकसान के बारे में बताया। और साथ ही जातीय सर्वे और आरक्षण के बढ़े प्रतिशत के कारण पिछड़ा और अति पिछड़ा वोट बैंक पर महागठबंधन का रंग जब चढ़ते दिखा। तब एक बार फिर अमित शाह की रणनीति नीतीश कुमार के बगैर बिहार फतह की धरी की धरी रह गई। फिर नीतीश कुमार से ही हाथ मिलाना पड़ा। नतीजा ये हुआ कि जदयू 16 सीटों पर लड़कर 12 जीती और भाजपा 17 पर लड़कर 12। स्ट्राइक रेट भी जदयू का ही ज्यादा रहा।

यूपी बिहार में अंतर
वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश अश्क का मानना है कि बिहार गंगा जमुनी सभ्यता का बड़ा ही मजबूत राज्य है। यहां केवल धर्म के नाम पर क्लियर मैंडेट पाना कठिन है। सामाजिक न्याय के नाम पर बिहार में दलित और पिछड़ी जाति का आपसी तालमेल काफी मजबूत है। इन पर भगवा रंग चढ़ने में अभी काफी समय लगेगा। यही वजह है कि बिहार में अमित शाह का प्रयास अब तक असफल रहा है। पर भाजपा का यह पुराना शगल रहा है कि भगवा रंग चढ़ाने को लेकर काफी संयम से काम करती है। अमित शाह भी संयम रखने वाले हैं। दिल्ली फतह की रणनीति से समझा जा सकता है। बिहार अमित शाह का अगला टारगेट है।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...