4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यUP : सूदखोरों के चक्कर में दुकानदार ने खत्म की जिंदगी, वीडियो...

UP : सूदखोरों के चक्कर में दुकानदार ने खत्म की जिंदगी, वीडियो में 2 लोगों का नाम लिया और फांसी के फंदे पर लटका

Published on

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दुकानदार ने सूदखोरों के चक्कर में फंस कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मोबाइल से वीडियो बना दो व्यक्तियों पर लगाया आरोप और फिर फांसी के फंदे पर लटक गया। पत्नी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बड़हलगंज थाना क्षेत्र के साऊंखोर ग्राम निवासी 48 वर्षीय अजय तिवारी ने अपनी जीवनलीला इसलिए समाप्त कर ली क्योंकि ब्याज पर पैसा देने वालों ने उसे प्रताड़ित कर रखा था। आए दिन वह उसे धमकाते और गल्ले में रखा पैसा लेकर चले जाते। मंगलवार की देर रात अजय तिवारी ने घर के सामने बनी घारी (जहां पशुओं को रखा जाता है) में फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी।

वीडियो बनाकर अपने पड़ोसी गांव के रहने वाले सर्वेश और प्रकाश राय पर आरोप लगाया कि इन्हीं दोनों की वजह से मैं जान दे रहा हूं। कुछ साल पहले बिजनेस के लिए इनसे ब्याज पर पैसे लिए थे, जिन्हें चुका भी चुका था। लेकिन इनकी डिमांड और ब्याज बढ़ती ही जा रही थी। ये लोग दिन भर दुकान में बैठते और गल्ले से पैसा निकाल ले जाते। मना करने पर मारने की धमकी देते थे। इसीलिए प्रताड़ित होकर मैं यह कदम उठा रहा हूं।

घरवालों को इसकी सूचना तब हुई जब देर रात तक अजय घर वापस नहीं लौटे। तलाश करते हुए सुबह पशुओं के बाड़े में उनकी पत्नी पहुंची तो फांसी के फंदे पर उन्हें लटकते हुए पाया। शोर मचाने पर अन्य परिजन और गांव के लोग इकट्ठे हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल खंगाला तो यह वीडियो उन्हें प्राप्त हुआ।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया और पत्नी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस बारे में एसपी साउथ जितेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर और मोबाइल से मिले वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश जारी है। जांच पूरी होने पर आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

बता दें कि इस तरह के कई और मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। 2020 में एक ही परिवार के विकलांग पिता सहित दो मासूम बेटियों ने कर्जदारों से परेशान होकर मौत को गले लगाया था। तो वही गोला क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने पूरे परिवार को जहर देकर मार दिया और फिर खुद सुसाइड कर लिया था। बीते फरवरी माह में भी कोचिंग सेंटर के सुपरवाइजर ने कर्जदरों से मुक्ति पाने के लिए आत्महत्या कर ली थी।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...