4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यहर की पौड़ी पर बाबा रामदेव ने लगाई गंगा में छलांग, तैराकी...

हर की पौड़ी पर बाबा रामदेव ने लगाई गंगा में छलांग, तैराकी करते हुए वीडियो वायरल

Published on

हरिद्वार:

योगगुरु बाबा रामदेव अपनी फिटनेस को लेकर जाने जाते हैं। योग के जरिये वह खुद को भी स्‍वस्‍थ रखते हैं और देशवासियों को भी सलाह देते हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें रामदेव को हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पर गंगा में तैराकी करते देखा जा सकता है। 59 साल की उम्र में बाबा रामदेव की गंगा की लहरों पर चपलता देखते ही बनती है। उनको तैराकी करते देख गंगा किनारे खड़े लोग चीयर करते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बाबा रामदेव अपने समर्थकों के साथ हर की पौड़ी पहुंचते हैं। उनको देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ जाता है। लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगते हैं। बाबा पहले गंगा में उतरते हैं और पूजा अर्चना करते हैं। इसके बाद वह अपनी धोती को पीछे की तरफ बांधकर तैरने के लिए छलांग लगा देते हैं। रामदेव को नवयुवकों की तरह तैरता देखकर भीड़ हल्‍ला मचाने लगती है।

फिटनेस के फैन हुए सोशल मीडिया यूजर्स
गौरतलब है कि कुछ समय पहले वायरल एक वीडियो में बाबा रामदेव घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आए थे। उनके पतंजलि पीठ से जुड़े कई वीडियो सामने आते रहते हैं। रामदेव का ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। यूजर्स बाबा रामदेव के फिटनेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बताया जा रहा है कि रामदेव का हर की पैड़ी आने का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था। वह अचानक पहुंचे जिससे उन्‍हें देखने के लिए भीड़ मच गई।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...