4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यऔरंगजेब की कब्र राष्ट्रीय स्मारक... विवाद के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका...

औरंगजेब की कब्र राष्ट्रीय स्मारक… विवाद के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर, जानें क्या मांग की गई

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र में मुगल शासक औरंगजेब की छत्रपति संभाजीनगर (पहले औरंगाबाद) में स्थित कब्र को लेकर विवाद थमता नहीं दिख रहा है। राज्य में इस मुद्दे पर सियासी घमासान होने के बाद अब पूरा मामला बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट में शुक्रवार को एक याचिका दाखिल की गई। इस याचिका में मांग की गई है कि औरंगजेब की कब्र को राष्ट्रीय स्मारक नहीं माना जाना चाहिए,। उन्होंने औरंगजेब की कब्र को ध्वस्त करने और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण कब्र को राष्ट्रीय स्मारकों की लिस्ट से हटाने का निर्देश देने की मांग की है। याचिका कर्ता ने दावा किया गया है कि यह एएसआई अधिनियम, 1958 की धारा 3 के अनुसार नहीं है।

किसने दाखिल की ये याचिका?
बॉम्बे हाईकोर्ट में यह याचिका केतन तिरोडकर की ओर से दायर याचिका में दलील गई है, तो वहीं दूसरी तरफ विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल समेत दूसरे हिंदू संगठनों के विरोध के बाद छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा को बढ़ाया गया है। कब्र की सुरक्षा के लिए टीन के शेड लगाए गए हैं। इसके साथ वहां पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। महाराष्ट्र में औरंगजेब का मामला काफी दिनों से गूंज रहा है। औरंगजेब की तारीफ करने पर ही समाजवादी पार्टी के नेता अबु आसिम आजमी विधानसभा से सस्पेंड हुए थे। 17 मार्च को नागपुर हिंसा भी औरंगजेब की कब्र को हटाने को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भड़की थी।

औरंगबाद में है कब्र
औरंगजेब की मृत्यु अहमदनगर में हुई थी। अब इसका नाम अहिल्यानगर कर दिया गया है। इसके पीछे ऐतिहासिक और धार्मिक कारण हैं कि उसका मकबरा औरंगाबाद जिले के चारदीवारी वाले शहर खुल्दाबाद में है। यह कब्र भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के संरक्षण में है। ASI इसे ‘राष्ट्रीय महत्व का स्मारक’ मानता है। इसलिए इसका रखरखाव केंद्र सरकार करती है. महाराष्ट्र सरकार के पास इसे हटाने का अधिकार नहीं है।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...