15.8 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeकुणाल कामरा के यूट्यूब वीडियो पर आई कॉपीराइट स्ट्राइक, गुस्साए कॉमेडियन ने...

कुणाल कामरा के यूट्यूब वीडियो पर आई कॉपीराइट स्ट्राइक, गुस्साए कॉमेडियन ने लिखा-कठपुतली मत बनो

Published on

मुंबई:

कॉमेडियन कुणाल कामरा के जिस वीडियो पर पूरे देश में सियासी घमासान मचा हुआ है अब उस वीडियो पर कॉपीराइट उल्लंघन का मामला सामने आया है। टी-सीरीज द्वारा यू-ट्यूब को रिपोर्ट किए जाने के बाद वीडियो शेयरिंग साइट ने कुणाल कामरा के 45 मिनट के वीडियो की विजिबिलिटी और मोनेटाइज को ब्लॉक कर दिया है। कॉपीराइट उल्लंघन की नोटिस पर कुणाल कामरा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। कुणाल कामरा ने एक्स पर टी-सीरीज को टैग करके नाराजगी व्यक्त की है। कुणाल कामरा ने लिखा है कि कठपुतली मत बनो। यू-ट्यूब पर कुणाल कामरा के इस वीडियो को 26 मार्च तक 67 लाख व्यूज हासिल हुए हैं। कुणाल कामरा ने 23 मार्च को यह वीडियो रिलीज किया था।

कुणाल कामरा ने क्या लिखा?
कुणाल कामरा ने एक्स पर इस मामले को टी सीरीज को टैग करके रिपोर्ट किया है। कुणाल कामरा ने लिखा है कि हैलो टी सीरीज़… पैरोडी और व्यंग्य कानूनी रूप से उचित उपयोग के अंतर्गत आते हैं। मैंने गाने के बोल या मूल वाद्य यंत्र का उपयोग नहीं किया है। यदि आप इस वीडियो को हटाते हैं तो हर कवर गीत/नृत्य वीडियो को हटाया जा सकता है। कृपया क्रिएटर्स इस पर ध्यान दें। कुणाल कामरा ने आगे लिखा है कि भारत में हर एकाधिकार माफिया से कम नहीं है, इसलिए कृपया इसे हटाए जाने से पहले इस विशेष कार्यक्रम को देखें/डाउनलोड करें। बाद में कुणाल कामरा ने लिखा है कि आपकी जानकारी के लिए टी-सीरीज़, मैं तमिलनाडु में रहता हूं।

बढ़ रहीं हैं कामरा की मुश्किलें
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के ऊपर टिप्पणी करने के बाद विवादों में घिरे कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ रही है। कुणाल कामरा ने मुंबई के स्टूडियों में नया भारत नाम से शो शूट किया था। इसे कुणाल कामरा ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाला था। यूट्यूब की तरफ से जहां इस वीडियो पर एक्शन हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ उनके खिलाफ महाराष्ट्र के मुंबई और ठाणे में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। मुंबई पुलिस ने कामरा को पेश होने के लिए दूसरा समन भी जारी किया है। कुणाल कामरा द्वारा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे क गद्दार कहने पर शिवसेना के कार्यकर्ता भड़के हुए हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले राज्यसभा उम्मीदवार अलका सिंह व सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार...

335 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने रोजगार और पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा आग लगने से 8 श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम/रायपुर। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) द्वारा संचालित विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में सोमवार को...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...