27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeGhibli इमेज बनाने वालों के डेटा का हो सकता है ‘गलत इस्‍तेमाल’,...

Ghibli इमेज बनाने वालों के डेटा का हो सकता है ‘गलत इस्‍तेमाल’, AI इंजीनियर ने दी चेतावनी

Published on

Ghibli इमेज नई सनसनी हैं। भारत समेत दुनियाभर के लोगों में इन दिनों घिबली एनिमे स्‍टाइल तस्‍वीरों का खुमार चढ़ा है। लोग एआई टूल का इस्‍तेमाल करके अपनी तस्‍वीरों को घिबली आर्ट में बदलकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। लेकिन इन तस्‍वीरों का गलत इस्‍तेमाल हो सकता है। एआई ही आपकी फोटो का मिसयूज कर सकता है। एक एआई इंजीनियर ने इस बारे में बताया है। उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर पूरी जानकारी दी है। एआई इंजीनियर का कहना है कि एक बार अगर आपका डेटा एआई कंपनी तक पहुंच गया तो इसकी कोई गारंटी नहीं कि वह उसे इस्‍तेमाल नहीं करेगी।

हर्ष ठाकुर नाम के इंस्‍टाग्राम यूजर ने यह जानकारी शेयर की है। उन्‍होंने बताया है कि आजकल एक नया ट्रेंड चल रहा है। लोग अपनी तस्‍वीरों को एआई टूल की मदद से घिबली एनिमे स्‍टाइल में बदल रहे हैं। हर्ष का कहना है कि वह एक एआई इंजीनियर हैं और इस तरह के टूल्‍स के बारे में अच्‍छे से जानते हैं।

कैसे बनती है घिबली इमेज
वीडियो में हर्ष बताते हैं कि एआई इमेज जेनरेशन टूल्‍स आमतौर पर डिफ्यूजन या गेन का यूज करते हैं। गेन का मतलब होता है- जनरेटिव एडवर्सियल नेटवर्क। गेन तकनीक में दो न्‍यूरल नेटवर्क होते हैं। एक नेटवर्क तस्‍वीर बनाता है और दूसरा यह तय करता है कि इमेज असली लग रही है या नहीं। ऐसे पैटर्न आपकी फोटोज को एनालाइज करके नए स्‍टाइल में बदल देते हैं।

एआई टूल को दी फोटो, तो नहीं रहेगा कंट्रोल
हर्ष का कहना है कि अगर एक बार आपने अपनी फोटो एआई टूल को दे दी तो उस पर आपका कंट्रोल नहीं रहेगा। वह फोटो एआई के पास भी पहुंच जाएगी। ये टूल्‍स भविष्‍य में आपकी फोटो किसी और संदर्भ में यूज कर सकते हैं। उसे ऐसा बना सकते हैं, जिनका वजूद ही नहीं हो। हो सकता है कि आपकी इमेज मिसलीडिंग तरीके से जनरेट हो जाए। एआई जानबूझकर ऐसा ना करे, बस गलती से हो जाए, तब आप किसे दोष देंगे।

एआई जो सीख लेता है, वह डिलीट नहीं होता
हर्ष कहते हैं कि जो लोग अपनी फोटो एआई के साथ शेयर कर रहे हैं, वह उनकी चॉइस है, लेकिन पर्सनल फोटोज जैसे- फैमिली फोटो आदि को एआई के साथ शेयर ना करें। हर्ष ने कहा कि एआई एक बार जो सीख लेता है, वह डेटा डिलीट नहीं होता।

फैमिली और पर्सनल फोटोज ना करें शेयर
हर्ष ने एआई कंपनियों के दावे पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जो कंपनियां कहती हैं कि वह एआई को ट्रेंड करने के लिए यूजर्स के डेटा का इस्‍तेमाल नहीं करतीं, ऐसा हो ही नहीं सकता। अगर वह यूजर का डेटा इस्‍तेमाल नहीं करेंगी, तो वह अच्‍छे रिजल्‍ट्स नहीं दे पाएंगी। एआई इंजीनियर ने कहा है कि यह उनकी एडवाइज है। लोगों को अपनी तस्‍वीरों का इस्‍तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए। खासतौर पर उन तस्‍वीरों को पब्लिक करने से बचना चाहिए, जिनमें उनकी फैमिली हो, प्राइवेट मोमेंट्स हों।

Latest articles

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

24 घंटे में बदली पटवारियों की तबादला सूची, भोपाल में प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...