9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यगले में पट्टा, घुटने चलवा कुत्ते की तरह पानी पिलाया, टारगेट पूरा...

गले में पट्टा, घुटने चलवा कुत्ते की तरह पानी पिलाया, टारगेट पूरा नहीं करने की ऐसी सजा!

Published on

तिरुवनंतपुरम :

केरल के कोच्चि शहर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पेरुम्बावूर की एक प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी के साथ ऐसा व्यवहार किया गया, जो रोंगटे खड़ा कर देने वाला है। कर्मचारी के गले में कुत्ते का पट्टा बांधकर उसे कुत्ते की तरह घुटने पर दफ्तर में चलवाया गया। इतना ही नहीं उसे कुत्ते के बर्तन में पानी डालकर कुत्ते की तरह ही पीने को मजबूर किया गया। उसके कपड़े उतारे गए और पीटा गया। यह सब कंपनी के मालिक ने कर्मचारी को सजा देने के लिए किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

केरल के श्रम मंत्री वी शिवनकुट्टी ने इस मामले पर रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि केरल में श्रम कानूनों को सख्ती से लागू किया जाता है। किसी भी तरह की श्रम उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सेल्स कंपनी घर-घर बेचती है समान
एर्नाकुलम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें वह घर मिल गया है, जहां यह घटना हुई थी। यह घर पेरुम्बावूर के अराक्कापदी में है। अधिकारियों के अनुसार, यह एक सेल्स कंपनी है जो केरल में घर-घर जाकर सामान बेचती है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पिछले तीन महीनों से कंपनी में कोई पुरुष कर्मचारी नहीं है। वहां सिर्फ महिला कर्मचारी ही काम कर रही हैं। अधिकारी उन सभी महिला कर्मचारियों से बात कह रहे हैं।

कंपनी के खिलाफ जांच शुरू
वीडियो में दिख रहे एक युवक से श्रम अधिकारियों ने पूछताछ की। उसने बताया कि वीडियो एक कर्मचारी ने बनाया था। वह कर्मचारी नशे का आदी था और उसे नौकरी से निकाल दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने भी कंपनी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। इस कंपनी के खिलाफ पहले भी एक शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस ने पालारिवट्टोम में कंपनी के ऑफिस का निरीक्षण किया।

टारगेट पूरा न करने की सजा
बताया जा रहा है कि कर्मचारी का परफॉर्मेंस खराब था इसलिए उसे सजा दी गई थी। वीडियो में दिख रहा है कि कर्मचारी को जंजीरों से बंधकर कुत्तों की तरह घुटनों के बल चलने को मजबूर किया गया। फर्श पर कुछ सिक्के फेंके गए और उन्हें चाटने को गया गया। कुत्ते के खाने वाले बर्तन में पानी भरकर कुत्ते की तरह पीने को मजबूर किया गया।

कर्मचारियों ने खोली पोल
कुछ कर्मचारियों ने एक टीवी चैनल को बताया कि यह कंपनी का रेग्युलर काम है। जो लोग लक्ष्य हासिल करने में विफल रहते हैं, उन्हें कंपनी के प्रबंधन इस तरह की सजा देता है। पुलिस के अनुसार, यह घटना कथित तौर पर कलूर में कार्यरत एक निजी विपणन कंपनी से जुड़ी है और यह अपराध कथित तौर पर निकटवर्ती पेरुम्बवूर में हुआ। राज्य मानवाधिकार आयोग ने हाई कोर्ट के वकील कुलथूर जयसिंह की दायर शिकायत के आधार पर इस घटना को लेकर मामला दर्ज किया।

 

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...