17.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
HomeभोपालMP: मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान पर विवाद, अधिकारियों को कहा 'नौटंकीबाज',...

MP: मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान पर विवाद, अधिकारियों को कहा ‘नौटंकीबाज’, कांग्रेस ने बताया जनता का अपमान

Published on

शिवपुरी,

मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में हैं. गुरुवार को शिवपुरी दौरे के दौरान उन्होंने अधिकारियों को नौटंकी करने वाला कह दिया. इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

प्रहलाद पटेल शिवपुरी जिले के पोहरी तहसील के देवपुरा गांव में ‘जल गंगा संवर्धन’ अभियान के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. कार्यक्रम स्थल के पास माता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जब वह कार्यों की जानकारी ले रहे थे, तो किसी बात पर नाराज हो गए. कार में बैठते वक्त उन्होंने गुस्से में अधिकारियों से कहा, तुम पूरे समय नौटंकी करने वाले हो.

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने फिर दिया विवादित बयान
पटेल की नाराजगी की एक वजह यह भी रही कि गर्मियों में पौधरोपण की योजना बनाई गई थी. उन्होंने सवाल उठाया कि गर्मियों में पौधरोपण कौन करता है? हम 20 जून के बाद पौधरोपण करेंगे.इस बयान के बाद कांग्रेस ने मंत्री पर तीखा हमला बोला. कांग्रेस ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर मंत्री जनता का लगातार अपमान कर रहे हैं. पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि पटेल पहले भी भीख मांगने जैसे शब्दों से जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचा चुके हैं.

अधिकारियों को नौटंकी करने वाला कहा
मार्च 2025 में भी पटेल ने राजगढ़ जिले के सुठालिया में एक कार्यक्रम में जनता की मांगों को भीख मांगने की आदत बताया था.। तब भी कांग्रेस ने प्रदेशभर में प्रदर्शन कर उनके इस्तीफे की मांग की थी.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...