4.6 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यकन्डॉम, तंबाबू के पैकेट, नक्कल डस्टर्स, चाकू, नासिक के स्कूल में छात्रों...

कन्डॉम, तंबाबू के पैकेट, नक्कल डस्टर्स, चाकू, नासिक के स्कूल में छात्रों के बैग से मिले सामान कर देंगे दंग

Published on

नासिक :

महाराष्ट्र के नासिक में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इगतपुरी तालुका के घोटी गांव में एक प्राइवेट स्कूल है। स्कूल में अचानक बच्चों के बैग की जांच की गई। जांच में कुछ ऐसी चीजें मिलीं, जिसने स्कूल प्रिंसिपल लेकर मैनेजमेंट और टीचर्स को हैरान कर दिया।स्कूल के बैग में चाकू, मुक्का मारने वाले हथियार (knuckledusters), तंबाकू के पैकेट, खाली कंडोम के पैकेट और डिब्बे मिले। इसके साथ ही स्टील या एल्यूमीनियम से बने गहने भी मिले। स्कूल प्रशासन ने ये सब चीजें जब्त कर लीं।

स्कूल ने बच्चों के माता-पिता को इस बारे में बताया। बच्चों को समय-समय पर समझाया भी गया। गांव की स्कूल समिति के प्रमुख मनोज जाधव ने कहा, ‘हम यह देखने के लिए जांच करते हैं कि बच्चे क्या कर रहे हैं। अगर बच्चों के पास ऐसी चीजें मिलती हैं जो उनके पास नहीं होनी चाहिए, तो हम माता-पिता को बताते हैं। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि बच्चे स्कूल में गलत व्यवहार न करें। इसलिए हमने ये चीजें जब्त कीं।’

स्कूल समिति करती है स्कूल बैग की जांच
स्कूल समिति में गांव के लोग और स्कूल के अधिकारी शामिल हैं। यह समिति कक्षा VIII से X तक के बच्चों के बैग की जांच करती है। समिति माता-पिता को भी जानकारी देती है। जाधव ने बताया कि समिति दानदाताओं की मदद से छात्रों को किताबें, यूनिफॉर्म और दूसरी चीजें भी देती है।

2022 से शुरू हुआ सिलसिला
एक अभिभावक, शंकर गावित ने बताया कि 2022 में मेरे पड़ोसी के बच्चे के बैग में 300 रुपये मिले थे। स्कूल समिति ने बच्चे के पिता को बुलाया। पिता ने बच्चे से बात की और मामला सुलझा लिया। तब से मैंने भी अपने बच्चों के बैग की जांच शुरू कर दी। इस पहल का मकसद उन बच्चों को सही रास्ता दिखाना है जो गलत संगत में पड़ सकते हैं। स्कूल और माता-पिता मिलकर बच्चों को बुरी आदतों से बचाते हैं। जाधव ने माना कि कुछ बच्चे बिना पकड़े गए शरारतें करते रहते हैं।

स्कूल में नाई बुलाकर काटते है बच्चों के बाल भी
जाधव ने आगे बताया कि हाल ही में हमने एक और अभियान चलाया। इसमें हमने उन छात्रों को पकड़ा जिनके बाल अजीब तरह से कटे हुए थे। हमने स्कूल में एक नाई को बुलाया। उसने सभी चुने हुए छात्रों को अच्छे बाल काटे। यह सब माता-पिता की जानकारी में किया गया।

ड्रग्स मिलने की उड़ी अफवाह
घोटी के इंस्पेक्टर विनोद पाटिल ने स्कूल का दौरा किया। उन्हें खबर मिली थी कि कुछ छात्रों के पास ड्रग्स मिले हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। कुछ छात्रों के पास तंबाकू के पाउच थे। बच्चों को ये कहीं से भी मिल सकते हैं। स्कूल ने दो Knuckledusters, दो छोटे चाकू और कुछ कंगन जब्त किए हैं। हमने छात्रों से बात भी की और उन्हें बुरी आदतों से दूर रहने के लिए कहा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...