10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
HomeभोपालMP : पापा के लिए स्टैंड बना मासूम बेटा, बिस्तर पर खड़े...

MP : पापा के लिए स्टैंड बना मासूम बेटा, बिस्तर पर खड़े होकर पकड़े रहा ड्रिप, 13 सेकंड का वीडियो देख दिल पसीज जाएगा

Published on

टीकमगढ़:

कहते हैं कि बेटे पिता की ढाल होते हैं, लेकिन टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में यह कहावत उस वक्त सजीव हो उठी, जब इलाज करा रहे एक मरीज की ड्रिप स्टैंड की जगह उसका मासूम बेटा पकड़े खड़ा था। अस्पताल में इलाज के दौरान स्टैंड की अनुपस्थिति में यह दृश्य दिल को झकझोर देने वाला था। इस मार्मिक पल का 13 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

अस्पताल की लापरवाही पर सवाल
पप्पू अहिरवार, जो जिला अस्पताल में भर्ती थे, को जब आईवी बोतल लगाई जा रही थी, उस समय ड्रिप स्टैंड नहीं उपलब्ध था। ऐसे में उनका नन्हा बेटा ही बोतल को हाथों में पकड़े खड़ा रहा। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मासूम बच्चा अपने बीमार पिता के पास बैठा नहीं, बल्कि खड़ा है, जिंदगी की उस डोर को थामे हुए जो ड्रिप की पतली नली से बह रही है।

वीडियो वायरल, कलेक्टर ने लिया संज्ञान
वीडियो के वायरल होते ही टीकमगढ़ कलेक्टर ने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला से इस लापरवाही पर जवाब-तलब किया।

वार्ड बॉय सस्पेंड, नर्सों को नोटिस
जांच के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई। कलेक्टर के आदेश पर वार्ड बॉय महेश वंशकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि ड्यूटी पर तैनात तीन स्टाफ नर्सों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

सिविल सर्जन की सफाई — ‘स्टैंड लाने गया था वार्ड बॉय’
सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला ने बताया कि वार्ड बॉय मरीज के लिए आईवी स्टैंड लाने गया था। उसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। उनका कहना है कि अस्पताल को बदनाम करने की नीयत से यह वीडियो फैलाया गया।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this