9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यआगरा: जामा मस्जिद में मांस का टुकड़ा फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, हो...

आगरा: जामा मस्जिद में मांस का टुकड़ा फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, हो रही पूछताछ

Published on

आगरा,

आगरा की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में मांस के टुकड़े फेंकने के मामले में गिरफ्तार आरोपी नज़रुद्दीन को पुलिस रिमांड पर लेगी. पुलिस उपायुक्त (सिटी) सोनम कुमार ने बताया कि जांच में फिलहाल केवल नज़रुद्दीन की संलिप्तता सामने आई है, लेकिन आशंका है कि इस घटना में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं. पुलिस रिमांड के दौरान उनके रोल की जांच की जाएगी.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक नज़रुद्दीन को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. आरोपी की मां रुखसाना ने बताया कि उसका बेटा बचपन से ही मानसिक रूप से अस्थिर है.

उन्होंने कहा, ‘उसकी पत्नी उससे नौकरों की तरह व्यवहार करती थी. करीब 20 दिन पहले उसने सार्वजनिक रूप से अपने पिता को गालियां दी थीं और उसके भाई ने उसे थप्पड़ मार दिया था. इसके बाद उसने कहा था कि वह सबको जेल भिजवाएगा और अब उसने यह हरकत कर दी है.’

गौरतलब है कि गुरुवार देर रात मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे में नज़रुद्दीन एक पैकेट के साथ मस्जिद में प्रवेश करता हुआ दिखाई दिया. बाद में जांच में पाया गया कि उस पैकेट में मांस के टुकड़े थे जिन्हें उसने मस्जिद परिसर में रखा था.

इस घटना के विरोध में शुक्रवार की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया था. हालांकि, पुलिस ने कानून व्यवस्था को भंग करने के आरोप में प्रदर्शन करने वाले 60 अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है.

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...