9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यसोनभद्र में दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाईयों की मौत, चचेरा भाई...

सोनभद्र में दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाईयों की मौत, चचेरा भाई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Published on

सोनभद्र

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बभनी थाना क्षेत्र के घघरा बाजार के पास दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो सगे भाइयों जगदीश प्रसाद (30) और वीर बहादुर (25) की मौत हो गई। वहीं, रामकेश (27) गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों नगवां थाना दुद्धी के निवासी थे। एक ही बाइक पर सवार होकर बभनी खोतो महुआ निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

पुलिस जांच जारी
दुद्दी सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि बीती रात एक बाइक पर सवार तीन युवक खोतो महुआ निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे थें। घघरा बाजार के पास बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...